अपडेटेड 27 March 2024 at 16:57 IST
IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ वापसी पर मुंबई इंडियंस की नजर, क्या सूर्यकुमार खेलेंगे मैच? जानें अपडेट
5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2024 के दूसरे मुकाबले में वापसी करने को देख रही है, लेकिन सूर्यकुमार पर संशय बना हुआ है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में शुमार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) IPL 2024 सीजन के पहले मैच में हार के बाद वापसी करने को देख रही है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली ये टीम आज बुधवार, 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से भिड़ने वाली है। मुंबई इस मुकाबले में जीत दर्ज करके वापसी करना चाहेगी।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की जबरदस्त तैयारी चल रही है। कप्तान हार्दिक और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया है, लेकिन एक सवाल सबके जहन में है। MI के फैंस जानना चाहते हैं कि क्या टीम के स्टार खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की मैदान पर वापसी होगी या नहीं। सूर्यकुमार यादव सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2024 सीजन का दूसरा मैच खेलेंगे या नहीं, आपको बताते हैं।
सूर्यकुमार यादव की फिटनेस पर अपडेट
बता दें कि सूर्यकुमार यादव चोट से उबर चुके हैं और फिटनेस हासिल करने के रास्ते पर हैं। नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) की ओर से मेडिकल क्लियरेंस न मिलने के बाद सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। सूर्यकुमार भी इसको लेकर काफी दुखी हुए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था।
Advertisement
वहीं मुंबई को भी उनकी कमी खली थी, क्योंकि मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सूर्यकुमार का टीम में न होना मुंबई इंडियंस के लिए नुकसानदायक है। दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अकेले दम पर मैच जिताने का मादा रखते हैं। ऐसे में उनकी जगह भर पाना किसी और खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सूर्यकुमार SRH के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं तो आपको बता दें कि सूर्यकुमार के इस मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है। सूर्यकुमार न तो प्रैक्टिस करते हुए दिखे हैं और न ही उनके टीम के साथ होने की कोई जानकारी आई है।
मुंबई इंडियंस के कोच ने क्या कहा?
Advertisement
बता दें कि IPL 2024 के पहले मैच से पहले नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में सूर्यकुमार के दो फिटनेस टेस्ट हुए थे। पहला टेस्ट वो क्लियर नहीं कर पाए थे और ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने दूसरा फिटनेस टेस्ट भी पास नहीं किया था। मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने ओपनिंग मैच से पहले बयान में सूर्यकुमार को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन उनका ये कहना था कि BCCI की मेडिकल टीम सूर्यकुमार की निगरानी कर रही है, हालांकि बाउचर ने ये जरूर कहा था कि उनकी फिटनेस को लेकर कुछ समस्या है, लेकिन मुंबई के पास वर्ल्ड क्लास मेडिकल टीम है। सूत्रों से ये जानकारी मिल रही है कि सूर्यकुमार यादव 1 अप्रैल तक IPL एक्शन से बाहर रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सुनील छेत्री ने रचा इतिहास, दूर-दूर तक नहीं एमबापे और नेमार; जानें क्या है मामला
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 27 March 2024 at 16:57 IST