IPL शुरू होने से पहले हार्दिक पांड्या को किसने दी कड़ी चेतावनी? कहा- अगर ऐसा हुआ तो फिर...
MI की कप्तानी रोहित से हार्दिक को देने पर फैंस ने मुंबई इंडियंस को जमकर ट्रोल किया। IPL शुरु होने से पहले SRH के कोच टॉम मूडी ने पांड्या को चेतावनी दे डाली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले कोई टीम है जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है तो वो है मुंबई इंडियंस। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी थी। जबकि हार्दिक पांड्या पिछले दो सीजन से मुंबई की नही बल्कि गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे।
मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित से हार्दिक को देने पर फैंस ने मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या को जमकर ट्रोल किया। अब आईपीएल शुरु होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने हार्दिक पांड्या को बड़ी चेतावनी दे डाली।
पहले की तारीफ फिर दी चेतावनी
आईपीएल 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिखेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने एक ओर तो हार्दिक पांड्या के ऑलराउंडर प्रदर्शन की सराहना की तो वहीं दूसरी ओर मूडी ने पांड्या को सख्त चेतावनी भी दे डाली। मूडी ने कहा, "उन्हें (पांड्या) एक ऐसी टीम मिली है जो उनका साथ देगी और प्रेशर को कम करने में मदद करेगी। उन्हें भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का सहयोग मिलेगा क्योंकि वह एक बेहद सम्मानित क्रिकेटर हैं और एक ऑलराउंडर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।"
हालांकि, मूडी ने हार्दिक को चेतावनी भी डे डाली और कहा कि जब आप मैच हारने लगते हैं तो कप्तानी मुश्किल हो जाती है, साथ ही उन्होंने कहा कि लोग आपके फैसलों पर सवाल उठाने लगते हैं। मूडी ने आगे कहा कि, "लेकिन, जब आप दो या तीन गेम हार जाते हैं तो कप्तानी एक पूरा अलग ही खेल बन जाती है। लोग अचानक से आपकी कप्तानी में कमियां निकालने लग जाते हैं।"
Advertisement
मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ
आईपीएल 2024 से पहले दो सीजन के लिए हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान थे। गुजरात की कप्तानी करने के दौरान पांड्या एक सफल कप्तान घोषित हुए। आईपीएल 2022 में अपना पहला सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस ने विजेता का खिताब जीता तो वहीं आईपीएल 2023 में भी गुजरात की टीम फाइनल तक गई थी और चेन्नई सुपर किंग्स को कड़ी टक्कर दी थी। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले भावुक हुए गौतम गंभीर, किस खिलाड़ी को रोते देखा और किससे मिली सबसे बड़ी सबक - Republic Bharat