IPL 2024: 'होली है संगा सर', Holi पर चहल ने हेड कोच संगाकारा के साथ की मस्ती; पीछे से आकर रंग दिया
IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी जमकर होली मनाई है। टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शरारती अंदाज में हेड कोच कुमार संगाकारा पर रंग डाला।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: देश भर में जमकर होली मनाई गई है। नेता हो या अभिनेता, कलाकार हो या स्टार, सब होली के रंग में रंगे नजर आए। वहीं क्रिकेटर्स पर भी होली मनाते हुए दिखे। भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लेकर कई खिलाड़ियों के होली (Holi) मनाने के फोटो और वीडियो सामने आए। रोहित (Rohit) ने IPL के बीच अपने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीममेट के साथ जमकर होली मनाई तो वहीं युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम के क्रिकेट निदेशक और हेड कोच कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) के साथ होली पर मस्ती की।
IPL की सभी टीमों ने कल जबरदस्त तरीके से होली सेलिब्रेट की। फ्रेंचाइजियों ने टीम होटल में होली खेली। इस बीच एक बार की IPL विजेता राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी भी जयपुर में टीम होटल में जमकर होली मनाते हुए दिखे। टीम के सबसे ज्यादा शरारती खिलाड़ी माने जाने वाले युजवेंद्र चहल ने काफी मौज-मस्ती की।
चहल ने संगाकारा को पीछे से आकर रंग दिया
अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने हेड कोच कुमार संगाकारा को पीछे से आकर रंग दिया। चहल ने संगाकारा पर गुलाबी रंग डाला और वो खुद भी इस रंग से रंगे हुए नजर आए। चहल ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Advertisement
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे चहल दबे पांव कुमार संगाकार को पीछे से रंग देते हैं। चहल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा-
होली है संगा सर।
संगाकारा अचानक रंग लगने पर चौंक जाते हैं। इसके बाद कोई आगे से उन्हें रंग लगा देता है। चहल ने इसके अलावा एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वो जोस बटलर के साथ होली की मौजमस्ती में एक मजेदार पोज देते दिख रहे हैं।
Advertisement
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2024 की शानदार शुरुआत की है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को धूल चटाई है। राजस्थान का अगला मुकाबला 28 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।