LIVE BLOG

अपडेटेड 23 March 2024 at 00:02 IST

IPL 2024 : रचिन की धांसू पारी और दुबे-जडेजा का शानदार फिनिश; CSK की RCB पर 6 विकेट से जीत

IPL के 2024 सीजन का शानदार आगाज हुआ है। चेपॉक के मैदान पर चल रही ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान और सोनू निगम ने समा बांधा है।

Follow : Google News Icon  
CSK Win Against RCB in IPL 2024 Opening Match
CSK ने ओपनिंग मैच में RCB को 6 विकेट से हराया | Image: IPL

23 March 2024 at 00:00 IST

IPL 2024: CSK की RCB पर शानदार जीत

गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 का शानदार आगाज किया है। CSK ने ओपनिंग मैच में RCB को 6 विकेट से हरा दिया है। रचिन रविंद्र ने धांसू पारी खेली, जबकि दुबे और जडेजा ने शानदार फिनिश किया, जिसके दम पर CSK ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। 


22 March 2024 at 23:06 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा है। RCB ने 99 के स्कोर पर CSK का तीसरा विकेट गिराया है। अजिंक्या रहाणे 27 रन बनाकर आउट हुए हैं। 


Advertisement

22 March 2024 at 23:05 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

रचिन रविंद्र ने धांसू पारी खेली है और RCB के खिलाफ CSK को शानदार शुरुआत दिलाई है। रचिन ने 3 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ 37 रन बनाए हैं, हालांकि वो आउट हो गए हैं, लेकिन CSK ने मैच में पकड़ बनाई हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 58 गेंदों पर 75 रन चाहिए और उसके पास 7 विकेट पड़े हैं। 


22 March 2024 at 21:49 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

युवा बल्लेबाज अनुज रावत और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज और बेहतरीन फिनिशर दिनेश कार्तिक की दमदार पारियों के दम पर RCB ने IPL 2024 के पहले मैच में CSK के खिलाफ 173 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया है। अनुज रावत ने जहां 25 गेंदों पर 48 तो वहीं दिनेश कार्तिक ने 26 गेंदों पर 38 रन की शानदार पारियां खेली हैं। 


Advertisement

22 March 2024 at 21:01 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

IPL 2024 के ओपनिंग मैच में CSK ने RCB की हालत खस्ता कर दी है। CSK ने RCB के 5 विकेट गिरा दिए हैं। विराट कोहली भी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। 


22 March 2024 at 20:31 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

IPL 2024 के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB की हालत खस्ता कर दी है। CSK ने RCB को बैक टू बैक तीसरा झटका दिया है। ग्लेन मैक्सवेल खाता खोले बिना ही आउट हो गए हैं। 


22 March 2024 at 20:28 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB को बैक टू बैक दूसरा झटका दिया है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बाद रजत पाटीदार ने अपना विकेट गंवाया है। वो बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने उनका अपना शिकार बनाया है। 


22 March 2024 at 20:25 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

IPL 2024 के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता मिल गई है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने CSK को पहला विकेट दिलाया है। 


22 March 2024 at 19:47 IST

IPL 2024 CSK vs RCB Live

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2024 के ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक के मैदान पर खेला जा रहा है। 


22 March 2024 at 19:09 IST

IPL 2024 का शानदार आगाज

IPL के 2024 सीजन का शानदार आगाज हो गया है। चेन्नई के चेपॉक के मैदान पर ओपनिंग सेरेमनी चल रही है, जिसमें दिग्गज सिंगर्स एआर रहमान और सोनू निगम ने समा बांधा है। 


22 March 2024 at 18:22 IST

IPL 2024 Live: थोड़ी देर में होगा IPL का आगाज

IPL के 2024 सीजन का थोड़ी देर में आगाज होने वाला है। चेन्नई के चेपॉक के मैदान पर टूर्नामेंट का शानदार होगा। CSK और RCB के बीच मुकाबले से पहले जबरदस्त ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जलवा बिखेरेंगे। 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 18:23 IST