IPL के बीच रोहित शर्मा ने जमकर मनाई होली, टीम होटल में चलाई ऐसी पिचकारी कि...

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी होली के रंग में रंगे नजर आए हैं। रोहित ने IPL के बीच अपने मस्तीखोर अंदाज में होली सेलिब्रेट की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohit Sharma Playing Holi during IPL
रोहित शर्मा होली खेलते हुए | Image: X@mipaltan

IPL 2024: देशभर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक रंगों के इस त्योहार की रोनक दिखाई दे रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर भी होली का रंग चढ़ा हुआ है। रोहित (Rohit) IPL के बीच जमकर होली मनाते दिखे हैं। 

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबले के अगले दिन यानि होली पर रोहित (Rohit) ने जमकर मस्ती की है। अपने शरारती और मजाकियां अंदाज के लिए मशहूर रोहित (Rohit) ने ऐसी होली खेली है, जैसे बच्चे खेलते हैं। उनकी IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस का दिल खुश हो जाएगा।  

यहां देखें रोहित के होली सेलिब्रेशन का वीडियो

5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस ने एक साथ होली सेलिब्रेशन किया। टीम होटल में होली मनाई गई। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वीडियो में होली खेलते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि कैसे रोहित का पूरे मुंह पर लाल रंग लगा हुआ है। वहीं रोहित हाथ में पाइप लिए हुए नजर आ रहे हैं और साथियों पर पानी डाल रहे हैं। फ्रेंचाइजी के एक सदस्य ने इसका वीडियो बनाना चाहा तो रोहित ने उस पर पानी की बौछार कर दी। रोहित का निशाना सीधा मोबाइल फोन पर था, जिससे फोन गीला हो गया। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा-

एडमिन को फोन की मरम्मत करानी होगी। 

रोहित के पानी फेंकने के कारण वीडियो बनाने वाले शख्स का फोन खराब हो गया। रोहित को अपने नटखट और मस्तीखोर अंदाज के लिए जाना जाता है। वो अक्सर ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं एक बार खुद भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ये कहा था कि उनकी टीम में सबसे नटखट खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। बता दें कि रोहित इस बार IPL में सिर्फ बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी संभाल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने 2024 IPL अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटंस से हार के साथ की है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस में दरार! गले मिलने आए हार्दिक को रोहित ने डांटा, बगल में खड़े आकाश अंबानी देखते रहे

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड