हार्दिक की MI को अब ऊपर वाले पर ही करना होगा भरोसा, Playoff में पहुंचने का ये है मुश्किल समीकरण

IPL Playoff: आठ मुकाबलों में हार का सामना कर चुकी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अभी भी प्लेऑफ में कर सकती है एंट्री। जानें क्या है पूरा समीकरण?

Mumbai Indians Team
Mumbai Indians Team | Image: BCCI/ IPLT20.com

IPL 2024: पांच बार की आईपीए विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बारे में किसने सोचा था कि इस आईपीएल में टीम इतना खराब प्रदर्शन करेंगी। मुंबई ने 11 मैचो में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं बाकी 8 मुकाबलों में हार का सामना किया है। एमआई 6 अंको के साथ पाइंट टेबल पर नौवें स्थान पर है।  

मुंबई अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार गई। इस हार के बाद से मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की लगभग सारी उम्मीदें खत्म सी हो गईं। लेकिन मुंबई के फैंस के लिए एक खुशखबरी ये भी है कि एमआई की टीम चाहे तो अभी से भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है। क्या है मुंबी के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने का समीकरण, आइए जानते हैं-  

प्लेऑफ में पहुंचने का क्या है मुंबई इंडियंस का समीकरण ?

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी ताकत साबित करने के लिए तीन और मैच हैं। लगातार चार मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर में जगह पक्की करने के लिए अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे।

Mumbai Indians : BCCI

उन तीनों ही मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को अच्छी नेट रन रेट के साथ जीत दर्ज करनी होगी। इसके चलते उनके 12 अंक हो जाएंगे। साथ ही मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई, लखनऊ, दिल्ली, पंजाब और गुजरात के 12 से ज्यादा अंक नहीं होने चाहिए। अगर मुंबई की अच्छी नेट रन रेट हुई तो ही वह प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल हो पाएगी। मुंबई इंडियंस के अगले तीन मैच सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Point Table: मुंबई प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर, KKR की एंट्री लगभग तय (republicbharat.com)

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड