अपडेटेड 21 March 2024 at 16:22 IST
MS Dhoni नहीं ऋतुराज गायकवाड़ होंगे CSK के कप्तान, IPL 2024 से पहले बड़ा ऐलान
आईपीएल ने एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें चेन्नई के नए कप्तान की घोषणा की गई जो रुतुराज गायकवाड़ होंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल ने एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें चेन्नई के नए कप्तान की घोषणा की गई जो रुतुराज गायकवाड़ होंगे। आईपीएल 2024 में धोनी सीएसके की कप्तानी करते नजर नही आएंगे।
धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले ही पोस्ट किया था कि वे इस बार आईपीएल में नए रोल में नजर आएंगे। धोनी ने इससे पहले 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी थी। उस वक्त सीएसके ने जडेजा को कप्तान बनाया था।
एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिताब जीते हैं। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था। हालांकि धोनी ने अपने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अगले सीजन (आईपीएल 2024) भी खेलेंगे। लेकिन फैंस को उन्होंने सीजन के शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले ही बड़ा झटका दिया है। वह सीएसके की कैप्टेंसी से हट गए हैं।
इससे पहले आईपीएल 2022 में भी टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी में बदलाव किया था। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को धोनी की जगह कप्तान बनाया गया था। हालांकि, वह इस जिम्मेदारी का निर्वाहन ठीक ढंग से नहीं कर पाए थे और लीग मैचों में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्होंने टीम का साथ बीच सीजन में ही छोड़ दिया था और कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली थी। पिछले सीजन में टीम ने अपना पांचवां खिताब जीता था।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 16:08 IST