अपडेटेड 30 May 2023 at 10:51 IST
चेन्नई को 20 करोड़, गुजरात को 12.5 करोड़... IPL में हुई पैसों की बारिश, जानिए किसे कितना मिला ईनाम?
CSK Vs GT Finals: चैंपियन CSK ने IPL 2023 की ट्रॉफी उठाई और इसी के साथ इनाम के तौर पर उसे बड़ी रकम दी गई।
- खेल समाचार
- 2 min read

CSK Vs GT Finals: IPL 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स जीत चुकी है और पूरे देश में खुशी का माहौल है। एमएस धोनी की टीम पांचवी बार चैंपियन बन गई है। उसने हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से धूल चटा दी और इस साल टूर्नामेंट की विजेता बन गई। ऐसे में विजेता टीम पर खूब धन की बारिश हो रही है। वहीं, चेन्नई को कड़ी टक्कर देने वाली गुजरात को भी कम प्राइज मनी नहीं मिला।
चैंपियन CSK ने IPL 2023 की ट्रॉफी उठाई और इसी के साथ इनाम के तौर पर उसे 20 करोड़ रुपए की बड़ी रकम दी गई। वहीं, उनके अलावा गुजरात टाइटंस के रनरअप होने के नाते कप्तान हार्दिक को 12.50 करोड़ का चेक सौंपा गया। इतना ही नहीं, तीसरे और चौथे नंबर पर रही टीमों पर भी पैसों की बारिश हुई है।
IPL 2023 में किसे मिला कितने रुपए का इनाम?
इस सीजन में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस रही थी जिसे इनाम के तौर पर सात करोड़ रुपए का प्राइज मनी दिया गया है जबकि चौथे नंबर पर जगह बनाने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स को 6.5 करोड़ रुपए दिए गए। इन टीमों के अलावा, टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम के तौर पर मोटा पैसा मिला है।
Advertisement
गुजरात के स्टार प्लेयर शुभमन गिल को 10 लाख रुपए का चेक मिला जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाले मोहम्मद शमी को भी 10 लाख रुपए मिले। यहां देखें प्राइज मनी की पूरी लिस्ट-
टॉप 4 टीमों का प्राइज मनी
चेन्नई सुपर किंग्स (विनर)- 20 करोड़ रुपए
Advertisement
गुजरात टाइटंस (रनर अप)- 12.50 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस (तीसरा स्थान)- 7 करोड़ रुपए
लखनऊ सुपरजाइंट्स (चौथा स्थान)- 6.5 करोड़ रुपए
शानदार खेलने वाले खिलाड़ियों का प्राइज मनी
शुभमन गिल (ऑरेंज कैप)- 10 लाख
शुभमन गिल (गेम चेंजर ऑफ द सीजन)- 10 लाख
शुभमन गिल (मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर)- 10 लाख
शुभमन गिल (रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द सीजन)- 10 लाख
मोहम्मद शमी (पर्पल कैप)- 10 लाख
फाफ डु प्लेसिस (सीजन में सबसे ज्यादा 36 छक्के)- 10 लाख
फाफ डु प्लेसिस (लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन)- 10 लाख
राशिद खान (कैच ऑफ द सीजन)- 10 लाख
यशस्वी जायसवाल (इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन)- 10 लाख
ग्लेन मैक्सवेल (स्ट्राइकर ऑफ द सीजन)- 10 लाख
वानखेड़े और ईडन (पिच एंड ग्राउंड)- 50 लाख
फाइनल मैच में अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
एमएस धोनी (एक्टिव कैच ऑफ द मैच)- 1 लाख
अजिंक्य रहाणे (इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच)- 1 लाख
साई सुदर्शन (गेम चेंजर ऑफ द मैच)- 1 लाख
साई सुदर्शन (लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच)- 1 लाख
साई सुदर्शन (रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच)- 1 लाख
डेवोन कॉन्वे (प्लेयर ऑफ द मैच)- 5 लाख
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 May 2023 at 10:41 IST