अपडेटेड 20 December 2023 at 19:00 IST
'IPL में भारतीय खिलाड़ियों के साथ अन्याय', स्टार्क को मिली मोटी रकम तो क्यों भड़के पूर्व क्रिकेटर
विदेशी खिलाड़ियों पर IPL फ्रेंचाइजियां पानी की तरह पैसे बहा रही हैं तो वहीं भारतीय खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही हैं। आकाश चोपड़ा ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 का ऑक्शन पूरा हो चुका है और इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की खूब मौज रही। जहां एक ओर पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा तो वहीं मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा।
एक ओर विदेशी खिलाड़ियों के ऊपर आईपीएल फ्रेंचाइजियां पानी की तरह पैसे बहा रही हैं तो वहीं भारतीय खिलाड़ियों के साथ आईपीएल में अन्याय हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस फ्रेंचाइजी की इस हरकत से भड़के हुए हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भी इस हरकत पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- आईपीएल 2023 में विदेशी खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश
- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों पर पानी की तरह पैसे बहाए गए
- पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ इस हरकत हो बताया अन्यायपूर्ण
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “यह इंडियन प्रीमियर लीग है। एक खिलाड़ी को इतना कम और दूसरे को इतना ज्यादा पैसा कैसे मिल रहा है? वफादारी रॉयल्टी है। अगर कल जसप्रीत बुमराह MI से कहते हैं ‘कृपया मुझे रिलीज दें और मैं ऑक्शन में जाना चाहता हूं।’ या फिर विराट कोहली यही बात RCB से कहते हैं, तो उनकी कीमतें बढ़ जाएंगी, है ना? और ऐसा ही होना चाहिए?”
विदेशियों के लिए पैसों पर लिमिटेशन लगा दी जाए: आकाश चोपड़ा
चोपड़ा ने आगे कहा: “अगर यह ऑक्शन मार्केट तय करता है कि मिचेल स्टार्क की कीमत 25 करोड़ है, तो यह भी तय करेगा कि विराट कोहली की कीमत 42 करोड़ होनी चाहिए, या बुमराह की 35 करोड़ में जाने चाहिए। अगर विराट कोहली (Virat Kohli) ऑक्शन टेबल पर आते हैं तो उनकी कीमत 42 करोड़ रुपये होगी। यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो कहीं तो चूक हो रही है। इसका एक हल यह है कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे जाने वाले पैसों पर लिमिटेशन लगा दी जाए।
Advertisement
उदाहरण के लिए, यदि आपके पास ₹200 करोड़ का पर्स है, जिसमें से 1.5 या 1.75 करोड़ रूपये भारतीय खिलाड़ियों के लिए होना चाहिए, और शेष विदेशियों के लिए है। तभी सभी के साथ न्याय होगा, जो अभी नहीं हो रहा है। आप इस समय असमानता महसूस कर सकते हैं, जो अच्छी बात नहीं है।”
यह भी पढ़ें- IND vs SA: रिंकू भैया कुछ भी कर सकते हैं, दूसरे वनडे में गेंद से किया कमाल, फैंस ने जमकर की तारीफ
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 20 December 2023 at 18:12 IST