अपडेटेड 24 November 2024 at 14:26 IST

IPL Mega Auction में सबसे पहले लगेगी इस दिग्गज खिलाड़ी की बोली, पंत किस नंबर पर? सारी डिटेल

IPL मेगा ऑक्शन में करीब एक घंटा बाकी है। सऊदी अरब जेद्दा में दोपहर 3.30 बजे मेगा ऑक्शन शुरू होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे पहले किस खिलाड़ी की बोली लगेगी।

Follow : Google News Icon  
IPL Auction
IPL 2025 मेगा ऑक्शन | Image: IPLT20.com

IPL Auction 2024: आखिरकार वो घड़ी आ गई है, जिसका करोड़ों क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 2025 IPL मेगा ऑक्शन में अब करीब 1 घंटा बाकी है। इधर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच चल रहा है तो उधर सऊदी अरब के जेद्दा में IPL ऑक्शन का मंच सज गया है। IPL मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है। ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी हैं, लेकिन हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आज सबसे पहले बोली लगेगी।

ऑक्शन लिस्ट में पहले नंबर पर ये खिलाड़ी

आपको बता दें IPL 2025 मेगा ऑक्शन की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) हैं। यानि आज रविवार को ऑक्शन के पहले दिन सबसे पहले बटलर (Buttler) पर बोली लगेगी। बता दें कि बटलर (Buttler) ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा है। बटलर पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

ऋषभ पंत किस नंबर पर

अब बात करते हैं भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant ) की, जो इस समय टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) सीरीज में खेल रहे हैं। बता दें कि पंत (Pant) IPL 2025 ऑक्शन लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम है। पंत (Pant) का भी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है।

ऋषभ पंत को इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया, लेकिन ऑक्शन में उनके लिए फ्रेंचाइजियों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। यहां तक कि पंत रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। पंत के अलावा भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का ऑक्शन लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम है। यानि बटलर के बाद और पंत से पहले श्रेयस अय्यर के लिए बोली लगेगी। अय्यर ने भी अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा है। बता दें आज दोपहर 3.30 बजे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन शुरू होगा।

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 24 November 2024 at 14:23 IST