अपडेटेड 5 March 2024 at 14:46 IST

'रिश्ते में हम तुम्हारे कप्तान नाम है पांड्या', हार्दिक के डायलॉग पर बवाल! रोहित की तरफ इशारा?

Hardik Pandya Dialogue: हार्दिक ने IPL 2024 से पहले ऐसा कुछ कह दिया जिसके कारण रोहित शर्मा के फैंस आगबबूला हो गए और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
hardik pandya dialouge went viral
आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक का डायलॉग वायरल | Image: ipl/bcci

Hardik Pandya: आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अगले सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया। MI ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस मुंबई इंडियंस को लगातार ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच हार्दिक ने IPL 2024 से पहले ऐसा कुछ कह दिया जिसके कारण रोहित शर्मा के फैंस आगबबूला हो गए और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

स्टारस्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू के दौरान दर्शकों के सवालों का जवाब देते हुए हार्दिक पांड्या ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का एक फेमस डायलॉग बोला जिसे लोग रोहित शर्मा पर एक तंज के रूप में ले रहे हैं। पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं।

हार्दिक पांड्या के डायलॉग पर बवाल!

स्टारस्पोर्ट्स पर इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने हार्दिक से उनके जन्मदिन के बारे में पूछा। एक दर्शक ने बताया कि ऑलराउंडर का बर्थडे 11 अक्टूबर को आता है। दिलचस्प बात ये है कि इसी दिन अमिताभ बच्चन भी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। मौके का फायदा उठाते हुए फैन ने हार्दिक से अमिताभ के किसी फेमस डायलॉग को कहने के लिए कह दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने जो कहा वो तेजी से वायरल होने लगा।

फैंस की डिमांड पर हार्दिक पांड्या ने फिल्म 'शहंशाह' का एक डायलॉग तो बोला लेकिन इसमें थोड़ा बदलाव किया। स्टार ऑलराउंडर ने सवैग में कहा, ''रिश्ते में तो हम आपके कैप्टन होते हैं, नाम है पांड्या।''

Advertisement

मुंबई इंडियंस की कप्तानी पर विवाद

जब से मुंबई इंडियंस ने कप्तान बदलने का फैसला किया है सोशल मीडिया पर हार्दिक और रोहित शर्मा के फैंस बंट गए हैं। इस बीच हिटमैन की पत्नी रीतिका सजदेह ने भी कई कमेंट्स के जरिए मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। बता दें कि MI ने हार्दिक को आईपीएल 2024 से पहले ट्रैड के जरिए गुजरात टाइटंस से खरीदा। इसके बाद रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया। मुंबई इंडियंस ने एक बयान जारी कर कहा कि रोहित बतौर खिलाड़ी टीम को मदद करते रहेंगे लेकिन फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या को कैप्टन बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: 'मैं उनमे से नहीं जो...' IPL में धोनी के लिए क्या था सबसे बड़ा चैलेंज? 16 साल बाद किया खुलासा

Advertisement


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 12:43 IST