रोहित शर्मा बन सकते हैं कप्तान! मुंबई इंडियंस से बड़ी खबर, हार्दिक पांड्या क्या छिपा रहे हैं?

Hardik Pandya News: मुंबई इंडियंस के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है। क्या हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं? पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने किया बड़ा दावा।

hardik pandya injured said simon doull
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा | Image: ipl/bcci

Hardik Pandya News: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं और इसके कारण वो अगले कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। चोट से हार्दिक का पुराना नाता रहा है। पिछले साल भारत में हुए वर्ल्ड कप के दौरान भी वो चोटिल हो गए थे और बीच टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब देखना होगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है।

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल 2024 के दौरान इंग्लिश कमेंट्री कर रहे साइमन डूल ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस के कप्तान चोटिल हैं लेकिन वो इस बात को छुपा रहे हैं। उनकी इस बात में दम इसलिए भी है क्योंकि आईपीएल 2024 की शुरुआती दो मैचों में बॉलिंग करने के बाद हार्दिक गेंदबाजी करते नहीं दिख रहे हैं।

हार्दिक पांड्या चोटिल हैं?

जब हार्दिक पांड्या से ये पूछा गया कि दो मैचों में बॉलिंग करने के बाद उन्होंने तीसरे मैच से गेंदबाजी क्यों बंद कर दी तो उन्होंने कहा कि मेरी टीम को इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर ऐसा है तो उन्होंने पहले दो मैचों में ओपनिंग गेंदबाजी क्यों की। इसी बारे में बात करते साइमन डूल ने कहा, ''आप पहले मैच में पहला ओवर डालने आते हो और फिर ऐसा क्या हो गया कि आपने गेंदबाजी बंद कर दी। आपने कह दिया कि आपकी टीम को आपकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि वो चोटिल हैं लेकिन इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन निश्चित रूप से उनके साथ कुछ गड़बड़ है। यह मेरी आंतरिक भावना है।''

रोहित शर्मा बनेंगे कप्तान?

अगर साइमन डूल की बात सच होती है तो आईपीएल 2024 के बीच में मुंबई इंडियंस को अपना कप्तान बदलना होगा। अगर हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और वो बाहर हो जाते हैं तो फिर फ्रेंचाईजी रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बारे में सोच सकती है। रोहित के अंदर MI ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है लेकिन इस सीजन से पहले उन्हें कप्तानी से हटाया गया। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हार्दिक को चोट लगी है।

Advertisement

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के सफर की बात करें तो हार की हैट्रिक झेलने के बाद हार्दिक पांड्या की टीम ने शानदार वापसी की। उन्होंने अगला दोनों मुकाबला बेहतरीन अंदाज में जीता। MI ने पहले दिल्ली कैपिटल्स को हराया और फिर वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बुरी तरह रौंद दिया। मुंबई इंडियंस का अगला मैच 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

इसे भी पढ़ें: 6,6,6... Jake Fraser ने क्रुणाल पंड्या को ऐसा धोया, स्पिनर को डालना पड़ा बाउंसर, स्पीड चौंकाने वाला

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड