रोहित से गले मिलने आए हार्दिक तो ऐसा था मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान का रिएक्शन, वीडियो वायरल

Hardik Pandya-Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें देख सकते हैं कि नए कप्तान हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा से गले मिल रहे हैं।

Hardik Pandya and Rohit Sharma
Hardik Pandya and Rohit Sharma | Image: Mumbai Indians

Hardik Pandya Hugs Rohit Sharma: IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ अगले सीजन में उतरने के लिए तैयार है। आईपीएल 2024 में MI की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह उन्हें कप्तान बनाने के फैसले से ज्यादातर फैंस खुश नहीं हैं। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें हार्दिक मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान से गले मिलते दिखाई दे रहे हैं।

आईपीएल के 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सुर्खियों में हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित को कप्तानी से हटाने के पीछे की वजह पर चुप्पी साधी थी। इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही थी कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर फिलहाल इस अफवाह पर विराम लग जाएगा।

रोहित ने हार्दिक को लगाया गले

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें देख सकते हैं कि नए कप्तान हार्दिक पांड्या ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक घेरे में खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं। इस बीच उनकी नजर रोहित शर्मा पर पड़ी और वो फिर उनके पास गए। हार्दिक ने रोहित शर्मा को गले से लगा लिया और इसके बाद हिटमैन के चेहरे पर मुस्कान दिखी। देखें वीडियो

क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक?

जब से मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला किया है तब से उनकी जमकर आलोचना हुई है। टीम के सदस्य भी इस मामले पर अपनी राय देने से बचते रहे हैं। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा, वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो उनके अभियान की शुरुआत 24 मार्च से होगी। पहले मुकाबले में उनकी टक्कर गुजरात टाइटन्स से होगी जो हार्दिक पांड्या की पुरानी टीम है।

Advertisement

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

इसे भी पढ़ें: IPL 2024: मोहम्मद शमी की जगह गुजरात टाइटंस के लिए कौन खेलेगा? टीम ने कर दिया ऐलान; ‘वॉरियर’ को चुना

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड