Published 20:01 IST, May 16th 2024

हार्दिक के एंट्री लेते ही रोहित और सूर्या नौ दो ग्यारह... तो क्या गुटबाजी में MI की डूब गई लुटिया?

IPL 2024: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन दो खेमों में बंटी दिखी।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Follow: Google News Icon
  • share
ROHIT SHARMA AND HARDIK PANDYA | Image: AP
Advertisement

Mumbai Indians, IPL 2024: आईपीएल 2024 में सबसे पहले बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। कुछ दिनों पहले मुंबई इंडियंस के अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया था कि मुंबई इंडियंस के सीनियर खिलाड़ियों ने टीम के ड्रेसिंग रूम में टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की कमी बताई थी।

मुंबई की फ्रेंचाइजी ने जब रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी थी तो फैंस के साथ टीम के सीनियर खिलाड़ी भी इस फैसले के खिलाफ नजर आए। सीजन में मुंबई इंडियंस दो खेमे में बंटी नजर आई। पहला खेमा टीम के सीनियर खिलाड़ियों का था जिसमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी थे। वहीं दूसरे खेमे में हार्दिक पांड्या के साथ इशान किशन, टिम डेविड, गेराल्ड कोएट्जी जैसे युवा खिलाड़ी थे।

Advertisement

हार्दिक और रोहित में दरार 

हाल ही में दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (जिन्होंने टीम को पांच आईपीएल ट्रॉफियां जितवाईं) और हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में एक साथ नेट्स पर बहुत ही कम अभ्यास किया। केकेआर के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर, जिसमें मुंबई इंडियंस हार गई, रोहित ने पहले नेट्स पर अभ्यास किया। जब भारतीय कप्तान अपना काम कर रहे थे, तब हार्दिक मैदान पर नहीं थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रोहित बल्लेबाजी अभ्यास खत्म करने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ मैदान के किनारे बैठे थे, लेकिन जैसे ही हार्दिक नेट्स पर अभ्यास करने के लिए बाहर निकले, तीनों उठकर मैदान के दूसरी तरफ चले गए।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या: AP

दोनों ही खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2024 काफी खराब रहा

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नही दिखा पाए। जिसके कारण मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में एक टीम के रूप में नही खेल पाई। सीजन में कई मौके ऐसे दिखाई दिए जब हार्दिक पांड्या ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बातों को कई बार अनसुना किया और खामियाजा ये रहा है कि टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा और आज पॉइंट टेबल पर मुंबई इंडियंस सबसे नीचे है।

Advertisement
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे मुंबई इंडियंस

पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस के बारे में किसी ने ये नही सोचा होगा कि आईपीएल 2024 में टीम का इतना बुरा हाल होगा। मुंबई इंडियंस की टीम 13 मुकाबलों में 4 जीत और 8 अंको के साथ पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे हैं। टीम का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 17 मई को वानखेड़े में होगा। मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में जीत हासिल करके अपनी इज्जत बचाना चाहेगी। 

यह भी पढ़ें- T20 World Cup के लिए हार्दिक को क्यों टीम में नही शामिल करना चाहते थे रोहित-अगरकर? सामने आई वजह - Republic Bharat

Advertisement

19:39 IST, May 16th 2024