RR के खिलाफ हार के सिर्फ रोहित जिम्मेदार? मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताई बड़ी वजह

MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि कहां बड़ी चूक हुई।

mumbai indians captain hardik pandya and rohit sharma
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा | Image: ipl/bcci

MI vs RR: आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन की आरआर का दबदबा रहा और उनके आगे हार्दिक पांड्या की टीम ने शुरुआत से ही सरेंडर कर दिया। तिलक वर्मा और नेहल वाधेरा ने अर्धशतक जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक तो पहुंचाया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने इसे आसानी से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2024 में आठ में से पांच मुकाबला हार चुकी मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ का सफर मुश्किल हो गया है। हार की हैट्रिक लगाने के बाद हार्दिक पांड्या की टीम ने तीन मैच जीतकर वापसी तो की लेकिन एक बार फिर उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद कप्तान हार्दिक ने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।

हार के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से हार के बाद हार्दिक पांड्या का गुस्सा बल्लेबाजों पर फूटा। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने ब्रॉडकास्टर से बातचीत करते हुए कहा, ''हम शुरुआत में ही खुद को मुसीबत में डाल लेते हैं। जिस तरह से तिलक और नेहल ने बल्लेबाजी की - वह शानदार थी। मुझे नहीं लगता कि जब हमने कुछ विकेट जल्दी खो दिए थे तो हमने सोचा था कि हम 180 तक भी पहुंच पाएंगे। हमने अच्छा अंत नहीं किया और इसीलिए हम 10-15 रन कम रह गए।''

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। वो एक बार फिर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। हिटमैन ने सिर्फ 6 रन बनाए और उनके आउट होते ही मुंबई इंडियंस पर दबाव बन गया। MI ने महज 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए और उसके बाद वो पूरे मैच में पिछड़ गए।

Advertisement

गेंदबाजी की बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा कि पावरप्ले में गेंदबाजों ने सही लेंथ नहीं डाली। हमने बल्लेबाजों को रूम दी जिसका उन्होंने फायदा उठाया। ईमानदारी से कहूं तो राजस्थान रॉयल्स की टीम आज पूरे मैच में हमपर भारी रही।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 60 गेंदों पर 104 रनों की नाबाद पारी खेली और 180 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर ली। उनके अलावा जोस बटलर ने 35 और कप्तान संजू सैमसन ने 38 रनों की कीमती पारी खेली। बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में अब तक 2 शतक जड़ा है और ये दोनों सेंचुरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: शतकवीर यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा ने लगाया गले, ये रहा MI Vs RR मैच का स्पेशल मोमेंट

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड