PBKS vs GT: जेसन होल्डर ने गेंद से बरपाया कहर, गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से हराया, साई सुदर्शन भी चमके
Gujarat Titans vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 में 46वां मैच गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से जीत लिया है। जेसन होल्डर ने गेंद से बरपाया कहर।
- खेल समाचार
- 2 min read

Gujarat Titans vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार, 3 मई को गुजरात टाइटंस (GT) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मैच खेला गया, जिसे गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया है।
इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धरित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने इसे 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, जेसन होल्डर ने टीम के लिए घातक गेंदबाजी की।
साई सुदर्शन चमके
गुजरात टाइटंस को पंजाब के खिलाफ जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने निभाई। उन्होंने शानदार 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। सुदर्शन के अलावा, वाशिंगटन सुंदर नाबाद 40 रनों की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने टीम को छक्के से जीत दिलाई। वहीं, जोस बटलर ने 26 रनों की पारी खेली।
जेसन होल्डर ने गेंद से बरपाया कहर
पंजाब को महज 163 रनों पर रोकने का काम गुजरात के गेंदबाजों ने बखूबी किया। इस मैच में जेसन होल्डर ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट झटके। राशिद खान ने 1 विकेट लिए।
Advertisement
पंजाब की बैटिंग फ्लॉप
इससे पहले पंजाब की बैटिंग फ्लॉप रही। पंजाब की तरफ से सबसे अधिक सूर्यांश शेडगे ने 57 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। सूर्यांश शेडगे के अलावा, मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन की पारी खेली।
वहीं, प्रियांश आर्या (2 रन), प्रभसिमरन सिंह (15) और कूपर कॉनॉली बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और वो 19 रन बनाकर आउट हो गए।