GT vs MI: 6,4,4,6,6..., तिलक वर्मा ने उड़ाया गर्दा, 45 गेंदों में ठोका शतक, MI ने GT को दिया 200 रनों का लक्ष्य

GT vs MI: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने गुजरात टाइटंस को 200 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच में तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
GT vs MI tilak varma
गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने उड़ाया गर्दा | Image: IPL

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार, 20 अप्रैल को 30वें मैच में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। मैच की शुरुआत में मुंबई की पारी लड़खड़ाई थी, लेकिन अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने GT के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। तिलक ने 18वें ओवर में 3 छक्के और 2 चौके लगाकर गर्दा मचा दिया। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे अधिक नाबाद 101 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

तिलक वर्मा ने लगाया पहला शतक

मुंबई इंडियंस के 199 रन बनाने में तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। तिलक वर्मा ने मैच में GT के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने नाबाद 101 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी 101 रनों की पारी में आठ चौके और सात लंबे-लंबे छक्के लगाए। इसी के साथ तिलक वर्मा ने आईपीएल करियर में अपना पहला शतक जड़ दिया है।

एक ओवर बटोरे 26 रन

तिलक ने 18वें ओवर में 3 छक्के और 2 चौके लगाकर गर्दा मचा दिया। तिलक ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी और तीसरी गेंद पर चौक लगाया, उसके बाद चौथी और पांचवी गेंद पर छक्का लगाकर 18वें ओवर में कुल 26 रन बटोरे। वहीं, अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर तिलक वर्मा में शतक पूरा किया। 

Advertisement

तिलक वर्मा ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक

तिलक वर्मा ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक लगाकर गर्दा मचा दिया है। उनसे पहले सनथ जयसूर्या ने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। 18 साल बाद तिलक वर्मा ने MI के लिए सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड