अपडेटेड 20 March 2024 at 22:30 IST
IPL 2024: मोहम्मद शमी की जगह गुजरात टाइटंस के लिए कौन खेलेगा? टीम ने कर दिया ऐलान; ‘वॉरियर’ को चुना
एक बार के विजेता गुजरात टाइटंस ने आगामी IPL 2024 सीजन के लिए मोहम्मद शमी की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुन लिया है। IPL की ओर से ये जानकारी दी गई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Gujarat Titans named Sandeep warrier as Mohammad Shami Replacement for IPL 2024: T20 क्रिकेट (T20 Cricket) की सबसे लोकप्रिय लीग IPL का रोमांच शुरू होने वाला है। 22 मार्च को CSK और RCB के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा।
IPL का 17वां सीजन काफी यादगार रहने वाला है। कई खिलाड़ियों की वापसी होने वाली है तो कई टूर्नामेंट से चूकने वाले हैं। इनमें एक नाम पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का है। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का ये स्टार फास्ट बॉलर इस वक्त चोट से रिकवरी कर रहा है। हाल ही में शमी (Shami) के पैर की सर्जरी हुई है और अब वो रिहैब कर रहे हैं। इसके चलते वो IPL 2024 से बाहर हो गए हैं और अब गुजरात ने शमी की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी चुन लिया है।
संदीप वॉरियर को टीम में किया शामिल
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने IPL 2024 सीजन के लिए मोहम्मद शमी की जगह संदीप वॉरियर को चुना है। 32 साल के संदीप ने अब तक 5 IPL मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2 विकेट हैं। वो भारत के लिए एक T20 मुकाबला भी खेल चुके हैं। संदीप इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा रहे हैं। शमी की तरह संदीप उतने प्रभावी गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन टीम ने फिर भी उन्हें चुना है, ताकि विकल्प मौजूद रहे। शमी का IPL 2023 सीजन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 17 मैचों में 28 विकेट चटकाए थे। वो सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे और पर्पल कैप जीती थी।
Advertisement
मुंबई इंडियंस ने भी चुना रिप्लेसमेंट खिलाड़ी
गुजरात टाइटंस की तरह 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस ने भी अपने चोटिल खिलाड़ी दिलशान मदुशंका की जगह क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है। बता दें कि श्रीलंका के दिलशान मदुशंका हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें ठीक में समय लगेगा, इसलिए टीम ने उनकी जगह साउथ अफ्रीका के 17 वर्षीय तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को चुना है, जो मदुशंका की ही तरह बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 22:30 IST