IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने किया शानदार आगाज, 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस को दी मात

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को IPL 2024 के पहले ही मैच में झटका लगा है। हार्दिक को अपनी पिछली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस से हार मिली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gujarat Titans Beat Mumbai Indians in 1st IPL 2024 Match
गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराया | Image: IPL

IPL 2024: पिछले साल की फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस ने 2024 IPL सीजन का शानदार आगाज किया है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने सीजन के अपने पहले मैच में 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस को धूल चटाई है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हरा दिया। गुजरात ने मुंबई को 169 रन का टारगेट दिया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली और कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी अंत में ताबड़तोड़ शॉट लगाए, लेकिन आखिरी ओवर तक गए इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पांड्या के लिए ये झटके जैसा है। सीजन के पहले ही मैच में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी से हारना उनके लिए चिंताजनक है। 

ये भी पढ़ें- 'मुझे नहीं लगता कि…', IPL 2024 के पहले मैच में हार के बाद बोले LSG कप्तान केएल राहुल

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड