अपडेटेड 17 April 2024 at 21:43 IST

दिल्ली के सामने गुजरात बना भिग्गी बिल्ली, 89 रन पर पूरी टीम ढेर; जानें क्या है IPL का सबसे कम स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ां दी हैं। दिल्ली के गेंदबाजों के आगे पूरी गुजरात टीम महज 89 रन पर ढेर हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Gujarat Titans all out for 89 runs against Delhi Capitals
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन पर ऑलआउट हुई गुजरात टाइटंस | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन बेहद रोमांचक गुजर रहा है। पिछले कुछ दिनों से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं, लेकिन आज का मैच एकतरफा लग रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जा रहा ये मैच बोरिंग हो सकता है। 

एक बार की चैंपियन और पिछले साल का फाइनलिस्ट गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अपने ही घर पर दिल्ली के सामने भीगी बिल्ली बन गया है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने गुजरात के खिलाफ घातक गेंदबाजी की है। दिल्ली के सामने गुजरात की पूरी टीम महज 89 रन पर ढेर हो गई और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गेंदबाजों ने कितना कहर बरपाया है। 

कप्तान शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर और राहुल तेवतिया जैसे सबी स्टार बल्लेबाज फ्लॉप रहे। दिल्ली के खिलाफ इनमें से भी एक भी बल्लेबाज 10 से ऊपर रन नहीं बना सका। शुभमन जहां 8, साहा 2, मिलर 2 और तेवतिया 10 रन बनाकर आउट हुए।

बिहार के लाल मुकेश ने मचाया कोहराम

Advertisement

दिल्ली की तरफ से बिहार के लाल मुकेश कुमार ने गेंद के साथ कोहराम मचाया है। मुकेश ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए हैं। मुकेश ने 2.3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा अनुभवी ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2-2, जबकि खलील अहमद और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव को विकेट तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। बता दें कि गुजरात टाइटंस का IPL में ये सबसे कम स्कोर है। गुजरात इससे पहले कभी भी 100 से नीचे नहीं सिमटा है। गुजरात टाइटंस का लोएस्ट टोटल 125 था, जो उसने पिछले साल दिल्ली के खिलाफ ही बनाया था। वहीं दिल्ली के खिलाफ किसी भी टीम का ये सबसे कम स्कोर है। इससे पहले मुंबई ने 2012 में 91 रन बनाए थे। 

IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर

Advertisement

गुजरात टाइटंस आज 89 रन पर ढेर हुई है, लेकिन आइए आपकों IPL इतिहास का सबसे कम स्कोर बताते हैं। IPL में सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम दर्ज है। बता दें कि RCB 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में महज 49 रन पर ढेर हो गई थी। वहीं दूसरे नंबर पर इस सीजन की टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने 2009 में RCB के खिलाफ सिर्फ 58 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर भी राजस्थान है। RCB ने ही 2023 में राजस्थान को 59 रन पर ढेर कर दिया था। IPL में सबसे कम स्कोर के मामले में चौथे नंबर पर दिल्ली है। 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स) की पूरी टीम 66 रन पर ढेर हो गई थी। पांचवां नंबर भी दिल्ली का ही है। 2017 सीजन में ही दिल्ली पंजाब के खिलाफ महज 67 रन बना पाई थी। 

ये भी पढ़ें- ‘अब से हर अभ्यास…’, पेरिस ओलंपिक में 100 दिन शेष रहने पर बोले भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 17 April 2024 at 21:43 IST