GT Vs RR IPL 2026 Qualifier 2: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बड़े बड़ों के रिकॉर्ड तोड़े, तूफानी पारी से बना दिए 1000 से ज्यादा रन
GT Vs RR IPL 2026 Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में 96 रन की तूफानी पारी खेलते हुए भले शतक से चूक गए हो। लेकिन फिर भी उन्होंने आईपीएल में 2 नए रिकार्ड बना दिए।
- खेल समाचार
- 2 min read

GT Vs RR IPL 2026 Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में 96 रन की तूफानी पारी खेलते हुए भले शतक से चूक गए हो। लेकिन फिर भी उन्होंने आईपीएल में 2 नए रिकार्ड बना दिए।
कौन से हैं वो रिकार्ड
पहला रिकार्ड- वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पिछले वर्ष अपने पहले सीजन में 252 रन बनाए थे जिसके बाद इस वर्ष Qualifier 2 में उन्होंने 96 रन की पारी खेलने के बाद अब तक 776 रन बनाए। इससे आईपीएल के दोनों सीजन में अब तक कुल 1028 रन बनाने के बाद सूर्यवंशी सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के Shaun Marsh का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्होंने सन 2011 में Kings XI Punjab टीम (वर्तमान में पंजाब किंग्स) से सबसे तेज 1000 रन बनाए थे। Marsh ने 21 इनिंग्स में यह रिकार्ड अपने नाम किया था। तो वहीं सूर्यवंशी ने यह रिकार्ड 23 पारियों में बनाया। इससे अब वो इस सूच में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
दूसरा रिकार्ड- वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पावरप्ले में अपने कुल 521 रन बना लिए हैं। इससे वह आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर के रिकार्ड को तोड़ा है जिन्होंने पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के रिकार्ड शामिल हैं। लेकिन मात्र 15 साल के सूर्यवंशी ने सबको पीछे छोड़ दिया है।
Advertisement
सूर्यवंशी की Qualifier 2 में धुआंधार पारी
राजस्थान की तरफ से शुरुआत यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने की थी। लेकिन यशस्वी 2 गेंदों में 1 रन बनाकर मुहम्मद शिराज की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन सूर्यवंशी ने फिर एक बार अपनी धुआंधार पारी खेलते हुए अकेले अपने दम पर 96 रन की शानदार पारी खेली। सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 47 गेंदों में 96 रन बना डाले।