GT vs KKR: शुभमन गिल के आगे कोलकाता ने किया सरेंडर, GT ने KKR को 5 विकेट से रौंदा

Gujarat Titans vs Kolkata Knight: शुक्रवार को आईपीएल 2026 का 24वां मैच गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया, जिसे गुजरात टाइटन्स ने KKR को करारी मात दी है। इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली।

Follow : Google News Icon  
Gujarat Titans vs Kolkata Knight
GT ने KKR को 5 विकेट से रौंदा | Image: IPL

Gujarat Titans vs Kolkata Knight: शुक्रवार, 17 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 24वां मैच गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। कोलकाता के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स ने आसानी से 19.4 ओवर में 5 विकेट नुकसान पर 181 रन बनाकर 5 विकेट से मैच को जीत लिया। गुजरात टाइटन्स को जीत दिलाने में कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार 86 रनों की पारी खेली। वहीं, कोलकाता की तरफ से कैमरून ग्रीन ने सबसे अधिक 79 रन बनाए।

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

गुजरात टाइटन्स को जीत दिलाने में कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने शानदार 86 रनों की पारी खेली। गिल ने अपनी 86 रनों की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, जोस बटलर ने 25 रन, साई सुदर्शन ने 22 की पारी खेली। अंत में शाहरुख खान और राहुल तेवतिया ने टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में कामयाब रहे। 

कैमरन ग्रीन की पारी गई बेकार

इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से सबसे कैमरून ग्रीन ने 79 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। कैमरून ग्रीन के अलावा, रोवमैन पॉवेल ने 27 रन बनाए।

Advertisement

GT के गेंदबाजों के दिखाया कमाल

कोलकाता नाइट राइडर्स को 180 रन पर रोकने का काम गुजरात के गेंदबाजों ने बखूबी तरीके से किया। गुजरात टाइटन्स की तरफ से सबसे अधिक कगिसो रबाडा ने विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। 

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड