अपडेटेड 17 April 2024 at 22:47 IST
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह धोया, 6 विकेट से चटाई धूल
GT vs DC: आईपीएल 2024 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
- खेल समाचार
- 2 min read

17 April 2024 at 22:24 IST
दिल्ली की गुजरात पर बड़ी जीत
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने गुजरात टाइटंस को धो दिया है। दिल्ली ने गुजरात को उसी के घर पर 6 विकेट से धूल चटाई है। दिल्ली ने पहले गुजरात को 89 रन पर ढेर किया और फिर 90 रन के टारगेट को 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। बता दें कि IPL 2024 में ये दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है।
17 April 2024 at 21:14 IST
GT vs DC LIVE: गुजरात टाइटंस ने दिया 90 रनों का टारगेट
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 का सबसे छोटा स्कोर बनाया। दिल्ली कैपिटल्स के सामने गुजरात की पूरी टीम 17.3 ओवर में 89 रनों पर सिमट गई। गुजरात की ओर से सबसे ज्यादा रन राशिद खान (31) ने बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 3 विकेट झटके।
Advertisement
17 April 2024 at 19:55 IST
GT vs DC LIVE: गुजरात टाइटंस को लगा दूसरा झटका
गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका ऋद्धिमान साहा के रूप में लगा। साहा 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
17 April 2024 at 19:52 IST
GT vs DC LIVE: शुभमन गिल का विकेट गिरा
गुजरात टाइटंस को पहला झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर इशांत शर्मा का शिकार बने।
Advertisement
17 April 2024 at 19:16 IST
GT vs DC Live: ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद
17 April 2024 at 19:17 IST
GT vs DC LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करेगी।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 17 April 2024 at 19:21 IST