अपडेटेड 27 March 2024 at 18:50 IST

EXCLUSIVE/ IPL 2024: ‘उन्हें बॉन्डिंग करनी पड़ेगी...’, रोहित-हार्दिक मुद्दे पर मदन लाल की खरी-खरी

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद से फैंस काफी नाराज हैं। रोहित और हार्दिक के मुद्दे पर मदन लाल ने रिपब्लिक भारत से खास बातचीत की है।

Follow : Google News Icon  
Former Indian Cricketer Madan Lal on Hardik Rohit Issue
हार्दिक और रोहित के मसले पर बोले पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर मदन लाल | Image: X/Republic

IPL 2024: 5 बार की IPL चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस वक्त एक बड़े विवाद में फंसी हुई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नया कप्तान चुनने के बाद से फ्रेंचाइजी को फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फॉलोवर्स बड़ी संख्या में घट गए हैं। 

टीम को तो कप्तान बदलने का खामियाजा भुगतना ही पड़ा है, वहीं हार्दिक पांड्या की भी मुश्किल बढ़ गई है। उन्हें मुंबई इंडियंस, खासतौर पर रोहित शर्मा के फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं हार्दिक ने IPL 2024 के पहले मैच में जिस तरह रोहित शर्मा को फील्डिंग में दौड़ाया, उसके बाद वो सबके निशाने पर हैं, हालांकि मैच हारने के बाद हार्दिक जब रोहित से गले मिलने गए तो रोहित उन पर गुस्सा करते नजर आए। इन सब वाक्यों के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुंबई इंडियंस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों खिलाड़ियों की बोंडिंग में असर पड़ा है। इस पूरे मुद्दे पर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर और सिलेक्टर मदन लाल ने रिपब्लिक भारत से बातचीत की है। 

रोहित-हार्दिक के मसले पर क्या बोले मदन? 

बता दें कि IPL 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस की ओर एक बोंडिंग सेशन रखवाया गया था, जिसमें सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को समझ पाए। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में हुए इस सेशन में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूद नहीं रहे थे। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने से मुंबई इंडियंस का माहौल बदला हुआ है और बोंडिंग सेशन में रोहित के शामिल न होने के बारे में मदन लाल ने कहा- 

Advertisement

मुझे नहीं लगता कि बोंडिंग में कोई परेशानी आएगी। वो प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। वो पेड हैं। उन्हें कई मिलियन डॉलर्स मिलते हैं। कई खिलाड़ी इस बारे में नहीं सोचते हैं। वो देखते हैं कि मेरी परफॉर्मेंस कैसे ठीक रहेगी, क्योंकि उन्हें अगला सीजन भी खेलना है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो बाहर होंगे। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोई ये सब बातें नहीं सोचता। उन्हें बोंडिंग करनी पड़ेगी और होगी भी, क्योंकि वो पेशेवर क्रिकेटर हैं। अगर आपने उल्टा-सीधा काम किया तो फ्रेंचाइजी कल को आपको कह सकती है कि थैंक्यू वेरी मच। हम आपको नहीं ले रहे। वो कह सकते हैं कि क्योंकि वो मालिक हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनके बीच बोंडिंग को लेकर कोई परेशानी होगी। हर प्लेयर पैसे को चुनेगा। 

बता दें कि मुंबई इंडियंस IPL 2024 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद वापसी करने को देख रही है। टीम आज बुधवार को दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने वाली है। 

ये भी पढ़ें- आठवें नंबर पर बल्लेबाजी क्यों करते हैं धोनी? CSK के बैटिंग कोच हसी ने कर दिया बड़ा खुलासा

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 27 March 2024 at 18:46 IST