बेंगलुरु में RCB vs CSK मैच से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम से आई पहली तस्वीर, देखें कैसा है मौसम?
RCB और CSK के बीच IPL 2024 सीजन का सबसे बड़ा मैच खेला जाने वाला है, हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि मौसम का हाल कैसा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन का आज सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले इस निर्णायक मैच पर सबकी निगाहें टिकी हुईं हैं। ये मुकाबला इसलिए बड़ा है, क्योंकि इस मैच में प्लेऑफ (Playoff) का टिकट दांव पर लगा है।
विराट कोहली (Virat Kohli) की RCB और एमएस धोनी (MS Dhoni) की CSK के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये मैच होगा। मैच शुरू होने का समय शाम 7.30 बजे है, लेकिन चूंकि बेंगलुरु में बारिश की संभावना जताई जा रही है तो मैच समय पर शुरू होगा या नहीं, ये बड़ा सवाल है। मैच से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम की पहली तस्वीर सामने आई है। इसे देखकर आप मौसम का हाल जान सकते हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई इस तस्वीर को देखें तो अभी बेंगलुरु का मौसम साफ है। बादल नहीं दिख रहे हैं और फैंस सीजन के इस सबसे बड़े मुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंच चुके हैं।
वैसे तो IPL 2024 का नॉकआउट चरण 21 मई से शुरू होने वाला है, लेकिन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK और RCB के बीच होने वाला ये मुकाबला भी नॉकआउट से कम नहीं है। दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो वाला मैच है। एक तरफ किंग कोहली (King Kohli) होंगे तो वहीं दूसरी ओर थाला धोनी होंगे। दोनों ही टीमों का इस मैच में सबकुछ दांव पर होगा। दरअसल इस मैच में प्लेऑफ का टिकट दांव पर होगा, हालांकि ज्यादा चांस CSK के हैं। अगर RCB चेन्नई सुपर किंग्स को हरा भी देती है तो भी वो प्लेऑफ में नहीं जा पाएगी।
Advertisement
RCB के लिए जीत पर्याप्त नहीं
दरअसल RCB के लिए इस मैच में सिर्फ जीत ही पर्याप्त नहीं है। RCB को CSK के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। RCB को अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे पहले बैटिंग करते हुए CSK को 18 रन और बाद में बैटिंग करते हुए 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर RCB ऐसा करने में नाकाम रहती है, लेकिन मैच जीत जाती है तो CSK हारकर भी IPL 2024 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी और RCB जीत कर भी बाहर हो जाएगी।