CSK vs SRH: संन्यास की अटकलों के बीच सुनील गावस्कर ने एमएस धोनी को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी, कहा- मुझे शक है कि...
MS Dhoni: आईपीएल 2026 में अब तक मैदान पर एक भी मैच न खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है। इस बीच चेपॉक में धोनी की वापसी को लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सोमवार को चेन्नई के चेपॉक मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगे। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है।
इस बीच मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि एमएस धोनी को मैच में खिलाना एक "जोखिम" हो सकता है और उन्होंने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज पिंडली में खिंचाव के कारण पूरे सीजन से बाहर रहने के बाद इस स्तर पर ऐसा जोखिम नहीं लेना चाहेंगे।
'धोनी को खेलाकर CSK जोखिम नहीं उठाना चाहेगा'
स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट लाइव' पर बोलते हुए गावस्कर ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए, सीएसके को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होगी जो मैच के लिए फिट हों और हाल ही में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों, और धोनी के 'टीम मैन' होने के नाते, वह खेल को बिगाड़ने का जोखिम नहीं उठाएंगे जिसने इस सीजन में सीएसके को कुछ ठोस सफलताएं दिलाई हैं।
'सीएसके के लिए यह मैच करो या मरो वाला मैच'
आगे उन्होंने कहा 'अगर वह एसआरएच के खिलाफ खेलते हैं तो मुझे बहुत हैरानी होगी। सीएसके के लिए यह मैच करो या मरो का है। जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखेगी। उन्हें हर हाल में यह मैच जीतना होगा, और एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करना जो एक साल से अधिक समय से नहीं खेला है, एक जोखिम भरा कदम हो सकता है।'
Advertisement
पिंडली में खिंचाव के कारण टीम से बाहर
गौरतलब है कि धोनी सीजन शुरू होने से पहले ही पिंडली में खिंचाव के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए थे। उसके बाद पूरे सीजन में नजर नहीं आए हैं और आईपीएल के एकमात्र खिलाड़ी के रूप में एक साल से किसी भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेले हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाते हैं या नहीं।
IPL 2026 में CSK का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने अब तक खेले 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल, CSK 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है।