हार पचा नहीं पा रहे हार्दिक पांड्या, मैच के बाद इस महान खिलाड़ी को दिया धक्का? जानें वीडियो का सच
Hardik Pandya News: जब से मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला किया है, तब से फैंस फ्रेंचाईजी को ट्रोल करने में जुटे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Hardik Pandya-Lasith Malinga: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) संघर्ष करते दिख रही है। शुरुआती दो मैच हारने के बाद MI पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर है। वहीं नए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की मुसीबतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जब से मुंबई इंडियंस ने स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला किया है, तब से सोशल मीडिया पर फैंस फ्रेंचाईजी को ट्रोल करने में जुटे हैं।
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। हाई स्कोरिंग मुकाबले में SRH ने MI को 31 रनों से हरा दिया। मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) नजर आ रहे हैं।
क्या हार्दिक ने मलिंगा को दिया धक्का?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब पूर्व महान खिलाड़ी और वर्तमान में MI के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा उनके पास आते हैं तो हार्दिक उन्हें झटका देते हुए नजर आ रहे हैं। अब हार्दिक पांड्या ने मलिंगा को अंजाने में धक्का दिया या मामला कुछ और है, ये वीडियो देखकर बताना मुश्किल है। हालांकि, फैंस इसके लिए मुंबई इंडियंस के नए कप्तान को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का अब तक का सफर
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अब तक 2 मैच खेले हैं। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 6 रनों से हरा दिया। इसके बाद हैदराबाद में हुए मैच में SRH के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रनों का पहाड़ खड़ा किया। MI ने इतनी आसानी से तो मैच में सरेंडर नहीं किया लेकिन वो 31 रनों से चूक गए। मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से होगा। ये मैच उनके होमग्राउंड यानि वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर सियासत तेज, तेजस्वी-पप्पू यादव के बाद ओवैसी ने ये क्या कहा?