Updated April 15th, 2024 at 23:20 IST

IPL 2024: दिनेश कार्तिक ने SRH के खिलाफ मचाया कोहराम, रसल, क्लासेन और पूरन जैसे बिग हिटर्स को पछाड़ा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में बेशक RCB को हार मिली है, लेकिन दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त खेल दिखाया है और एक बड़ा कारनामा किया है।

Reported by: DINESH BEDI
दिनेश कार्तिक ने IPL 2024 सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा | Image:IPL
Advertisement

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में फैंस को जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिल रहा है। हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और ऐसा ही एक मैच सोमवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए इस ऐतिहासिक मुकाबले में जीत बेशक SRH की हुई, लेकिन RCB ने सबका दिल जीता। 

खासतौर पर RCB के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कोहराम मचाया। डीके के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि गेंदबाजों को खाक कर दिया। कार्तिक ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 35 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली।

Advertisement

वो बेशक सेंचुरी नहीं बना पाए, लेकिन एक खास कारनामा कर डाला और रसल, क्लासेन और पूरन जैसे बिग हिटर्स को पछाड़ दिया। 

Advertisement

कार्तिक ने जड़ा सीजन का सबसे लंबा छक्का

दिनेश कार्तिक ने अपनी 83 रन की आतिशी पारी में 5 चौकों के अलावा 7 छ्क्के जड़े और इसमें एक छक्का बहुत दूर जाकर गिरा। दरअसल दिनेश कार्तिक ने मैच में एक छक्का 108 मीटर का जड़ा, जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। 

Advertisement

उन्होंने SRH के हेनरिक क्लासेन और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन और कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसल को पछाड़ दिया है। 

Advertisement

IPL 2024 में सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट

दिनेश कार्तिक (RCB)           108 मीटर

Advertisement

हेनरिक क्लासेन (SRH)         106 मीटर

निकोलस पूरन (LSG)            106 मीटर

Advertisement

वेंकटेश अय्यर (KKR)            106 मीटर 

ईशान किशन (MI)                103 मीटर

Advertisement

आंद्रे रसल (KKR)                  102 मीटर

बता दें कि दिनेश कार्तिक समेत 6 बल्लेबाजों ने 100 मीटर या उससे ज्यादा लंबा छक्का लगाया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का एशियाई चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन

Advertisement

Published April 15th, 2024 at 23:20 IST

Whatsapp logo