अपडेटेड 16 April 2024 at 17:35 IST
लंगड़ा रहे थे धोनी, दोस्त रैना ने बढ़ाया हाथ और फिर... पूर्व क्रिकेटर ने बताई माही की दिल की बात
तेरी यारी उम्र सारी साथ है...लगंड़ा रहे थे धोनी, रैना ने हाथ थामकर की मदद, निभाया दोस्ती का फर्ज
- खेल समाचार
- 2 min read

Suresh Raina Helped MS Dhoni: आईपीएल 2023 के दौरान सीएसके के कप्तान एमएस धोनी खेल के दौरान और कई बार खेल खत्म होने के बादल नी पैड लाए दिखे क्योंकि धोनी अपने घुटने की चोट की वजह से काफी परेशान थे। आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद से धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी कराई और उसके बाद धोनी ने एक बार फिर से आईपीएल 2024 में अपना जलवा बिखेरनमा शुरु कर दिया।
धोनी आईपीएल 2024 के दौरान भी कई बार घुटने की चोट से परेशान दिखाई दिए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में धोनी ने तीन लगातार गेंद पर छक्के जड़े। धोनी ने 4 गेंदों पर 20 रन बनाए। मुकाबले के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त धोनी टीक से चल नही पा रहे थे । उस वक्त उनके जिगरी सुरेश रैना ने उनकी मदद की।
धोनी के साथ ही रैना ने लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
एमएस धोनी और पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना के बीच बहुत गहरी दोस्ती है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ली थी। तो उस रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। मौजूदा समय में धोनी आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं जबकि रैना आईपीएल में बतौर कमेंटेटर काम कर रहे हैं। वहीं अब दोनों के बीच एक खास पल वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए मैच के बाद देखने को मिला। रैना ने जिगरी दोस्त की भूमिका एक बार फिर निभाई।
रैना ने की धोनी की मदद
सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें जब धोनी टीम बस के लिए जा रहे हैं, तो वह लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सुरेश रैना आते हैं और सीढ़ी उतरने से पहले धोनी का हाथ थाम लेते हैं। इसके बाद धोनी ने उनकी मदद करने के लिए रैना की पीठ भी थपथपाई।
Advertisement
रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से जाना जाता है और उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कई सारे मैच खेले हैं। अगर सीएसके फैन्स धोनी को थाला कहते हैं, तो सुरेश रैना को उन्होंने चिन्ना थाला का नाम दिया है। यह पहला मौका नहीं था जब किसी मैच के बाद धोनी को ऐसे लंगड़ाते हुए देखा गया है। धोनी का कमिटमेंट मैच कर पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल है।
यह भी पढ़ें- KKR vs RR: केकेआर के खिलाफ युजवेंद्र चहल आज मारेंगे 'डबल सेंचुरी'? सिर्फ दो कदम हैं दूर - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 16 April 2024 at 17:17 IST