चेन्नई सुपर किंग्स के दिल की धड़कन हैं धोनी: फ्लेमिंग

IPL: कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के दिल की धड़कन हैं।

why MS Dhoni not batting higher
महेंद्र सिंह धोनी | Image: IPLt20.com

IPL: महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के ‘दिल की धड़कन’ बताते हुए कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि घुटने की चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते लिहाजा शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजा जा सकता ।

42 वर्ष के धोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को नौ गेंद में 28 रन बनाये लेकिन उनकी टीम आठ विकेट से हार गई ।

धोनी के फॉर्म के बारे में फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘ यह प्रेरणास्पद है ना । अभ्यास के दौरान भी वह बहुत उम्दा बल्लेबाजी कर रहे हैं । टीम इससे हैरान नहीं है क्योंकि सत्र से पहले तैयारी में भी वह शानदार खेल रहे थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके घुटने में दर्द है और वह इससे उबरने की प्रक्रिया में कुछ ही गेंद खेल सकते हैं ।’’

Advertisement

उन्होंने कहा ,‘‘ हर कोई उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाजी करते देखना चाहता है लेकिन हम उन्हें पूरे टूर्नामेंट में खेलते देखना चाहते हैं । इसलिये दो तीन ओवर खेलना ही ठीक है । वह हर समय अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं और उसे देखने में मजा आ रहा है ।’’

लंबे समय से चेन्नई के कोच रहे फ्लेमिंग ने कहा कि पांच बार टीम को खिताब दिलाने वाले धोनी टीम के दिल की धड़कन हैं और हर स्टेडियम पर दर्शकों से उन्हें मिल रहे अपार प्रेम के बीच उनकी मौजूदगी के हर पल का टीम लुत्फ उठा रही है ।

Advertisement

उन्होंने कहा ,‘‘जब वह मैदान पर आते हैं तो क्या जबर्दस्त माहौल होता है । वह भी दर्शकों का पूरा मनोरंजन करते हैं । हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है । वह टीम के दिल की धड़कन हैं । उनकी मौजूदगी के हर मिनट का हम पूरा आनंद लेते हैं ।’’

ये भी पढ़ें: डार्क वेब के जरिए प्रतिबंधित पदार्थ बेचने पर भारतीय को पांच साल की सजा

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड