DC vs PBKS: सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी दिल्ली हारी, केएल राहुल की 152 रन की पारी हुई बेकार, PBKS ने DC को 4 विकेट से रौंदा

Delhi Capitals vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसके पंजाब ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Capitals vs Punjab Kings 35th IPL 2026 Match RESULT
सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी दिल्ली हारी, केएल राहुल की 152 की पारी हुई बेकार | Image: IPL

Delhi Capitals vs Punjab Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया, जिसे पंजाब किंग्स ने आसानी से 4 विकेट से जीत लिया। 

इससे पहले मैच में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रनों बनाए। दिल्ली की तरफ से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी बेकार ही गई। दिल्ली के 265 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने आसानी से 4 विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी दिल्ली हारी

इस मैच में केएल राहुल के नाबाद 152 रनों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। ये आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा टोटल रहा। केएल राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, इसमें उन्होंने 9 छक्के और 16 चौके जड़े। वहीं, नितीश राणा ने भी 91 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन दिल्ली पंजाब का विजय रथ नहीं रोक सकी। 

प्रभसिमरन सिंह और कप्तान चमके

पंजाब किंग्स को जीत दिलाने में पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर में अहम भूमिका निभाई। प्रभसिमरन सिंह ने शानदार 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा, पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए। 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड