DC vs CSK: चेन्नई ने घर में घुसकर दिल्ली को रौंदा, संजू सैमसन ने उड़ाया गर्दा, CSK ने DC को 8 विकेट हराया
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग के बीच मैच खेला गया, जिसे चेन्नई ने आसानी से 8 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। इस मैच संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 87 रन की पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम चेन्नई सुपर किंग (CSK) के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसे चेन्नई ने 8 विकेट से जीत लिया है। चेन्नई को जीत दिलाने में संजू सैमसन ने अहम किरदार अदा किया। उन्होंने ताबड़तोड़ 87 रन की पारी खेली।
इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करती हुई चेन्नई की टीम ने 17.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
चेन्नई की जीत में संजू का अहम किरदार
चेन्नई को जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा। उन्होंने ताबड़तोड़ 87 रन की पारी खेली। संजू ने 52 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 87 रन बनाए। संजू के अलावा, कार्तिक शर्मा ने नाबाद 41 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
चेन्नई ने दिल्ली को 155 रन पर रोका
इस मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, जिसके चलते दिल्ली 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा, अकील होसेन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिए। दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक समीर रिजवी ने 40 रन की पारी खेली।
Advertisement
पॉइंट्स टेबल में DC और CSK कहां?
अगर इस मैच के बाद बात करें कि हार के दिल्ली और जीत के बाद चेन्नई पॉइंट्स टेबल में कहा-कहां मौजूद हैं, तो इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैच में 10 अंक हो गए हैं। अब वह छठे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैच में 8 अंक हैं और वह सातवें नंबर पर है।