IPL 2025: दोबारा मैच शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक फैसले पर क्यों छिड़ा जोरदार विवाद?
IPL 2025, Delhi Capitals: आईपीएल 2025 दोबारा से शुरु होने वाला है। कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने भारत लौटने से मना कर दिया है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर मैगर्क की जगह दुश्मन देश के खिलाड़ी को साइन कर लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2025, Delhi Capitals: एक हफ्ते के आईपीएल सस्पेंशन के बाद से जल्द ही ये टर्नामेंट फिर से शुरु होने वाला है। 17 मई से दोबारा शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अब बीसीसीआई ने नया अपडेट जारी किया है।
आईपीएल सस्पेंशन के दौरान कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे जो अब स्थितियां नॉर्मल होने के बाद भी भारत लौटने को तैयार नहीं है। इसी वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को ये छूट दी है कि वे विदेशई खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के लिए टीम में नए खिलाड़ियों को रिटेन कर सकते हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को जैक फ्रेजर मैगर्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर खरीद लिया है।
मिचेल स्टार्क और जैक फ्रेजर मैगर्क नहीं लौटेंगे भारत
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लीग स्टेज के केवल तीन मुकाबले बचे हैं। दिल्ली अगर ये तीनों मैच जीतती है तो उसके प्लेऑफ की संभावना बनेगी वरना टीम प्लेऑफ में आगे नहीं जा पाएगी। इसी बीच भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के बीच ऑस्ट्रेलिया लौटे दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत लौटने से मना कर दिया है। स्टार्क के साथ ही जैक फ्रेजर मैगर्क भी भारत नहीं आएंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने जैक फ्रेजर मैगर्क की जगह किसे किया साइन?
जैक फ्रेजर मैगर्क की जगह पर दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के मुस्तिफिजुर रहमान को 6 करोड़ में साइन किया है। मुस्तिफिजुर रहमान को आईपीएल में 57 मैचों का अनुभव है। जिसमें वे 61 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स मुस्तिफिजुर रहमान को मिचेल स्टार्क के विकल्प के रूप में देख रही होगी।
Advertisement
भारत-बांग्लादेश के रिश्ते में दरार
बात करें भारत और बांगलादेश के रिश्तों के बारे में तो शेख हसीना की सरकार जाने के बाद बांग्लादेश में मोहम्मद यूनिस खान की हुकूमत है। मोहम्मद यूनिस खान ने कई बार भारत विरोधी बातें बोली हैं। जिसके चलते इस वक्त भारत और बांग्लादेश के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। ऐसे में मुस्तिफिजुर रहमान को आईपीएल में साइन करने से बवाल बढ़ सकता है। आपको बता दें कि मुस्तिफिजुर रहमान को आईपीएल मेगा ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था।