अपडेटेड 13 March 2024 at 16:20 IST

इस पोस्‍टर में ऐसा क्‍या? फैन ने कहा- इसे देख दोबारा कार चलाने चला जाएगा; पंत का मजेदार रिएक्‍शन

IPL 2024: ऋषभ पंत की वापसी पर दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसपर फैंस ने मजेदार कमेंट किया और वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

Follow : Google News Icon  
Rishabh Pant Comeback
Rishabh Pant Comeback | Image: X/ Delhi Capitals

Rishabh Pant Comeback: 14 महीने बाद टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स की शान ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने को पूरी तरह से तैयार हैं। ऋषभ पंत का 30 दिसंबर साल 2022 में भयंकर कार एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद से वे इलाज के दौरान लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे।

आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत वापसी को तैयार हैं। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। जिसपर एक यूजर ने कमेंट किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यजर के कमेंट पर पंत ने मजेदार रिएक्शन दिया।

पंत के पोस्ट पर फैंस ने दिया मजेदार रिएक्शन 

दरअसल हुआ कि, पंत की वापसी पर दिल्ली कैपिटल्स ने एक पोस्ट शेयर किया जिसपर ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने हुए थे। ऋषभ पंत की जर्सी वाली तस्वीर शायद इस यूजर को पसंद नही आई। यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, इससे अच्छा मै बना के दे देता, ये देखकर वापस कार चलाने चला जाएगा वो।' सोशल मीडिया पर इस यूजर का कमेंट तेजी से वायरल होने लगा। पंत ने भी इस फैन के कमेंट पर हंसने वाला इमोजी शेयर किया।

ऋषभ पंत को BCCI ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने की अनुमति दे दी है। दिसंबर 2022 में वह कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। वह दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे। इस दुर्घटना में वह बाल-बाल बच गए थे।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह इस साल डबल हेडर का पहला मुकाबला होगा। पंत के न होने पर डेविड वॉर्नर ने पिछले साल दिल्ली की कमान संभाली थी।  

यह भी पढ़ें- IPL से कमबैक कर रहे ऋषभ पंत, बोले - डेब्यू मैच जैसा नर्वस फील कर रहा - Republic Bharat

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 13 March 2024 at 16:20 IST