अपडेटेड 21 March 2024 at 22:33 IST
IPL को लेकर कैसे तैयारी कर रहे पंत? दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पोंटिंग ने बताया
IPL 2024 सीजन बेहद खास रहना वाला है, क्योंकि ऋषभ पंत 2 साल बाद वापसी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने पंत की तैयारियों के बारे में बताया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Ricky Ponting Comment on Rishabh Pant: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL का रोमांच शुरू होने वाला है। IPL 2024 के आगाज में अब बस चंद घंटों का वक्त बचा है। 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक-दूसरे के सामने होंगी।
ये IPL सीजन बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि स्टार भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत 2 साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। खतरनाक सड़क हादसे में बुरी तरह चोटिल होने के बाद पंत को पूरी तरह ठीक होने में लंबा वक्त लगा है। पंत ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है और अब वो मैदान पर उतरने को बेताब हैं। IPL 2024 को लेकर पंत कैसे तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने ये बताया है।
पंत की तैयारियों को लेकर बोले पोंटिंग
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि कप्तान ऋषभ पंत भयानक हादसे के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले अपने शरीर का भरोसा जीतने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं। दरअसल भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिस कारण वो पिछले साल IPL में नहीं खेल पाए थे।
Advertisement
पोंटिंग ने कहा-
वो पूर्व में IPL से पहले जितनी बल्लेबाजी करते थे, उसकी तुलना में उसने पिछले हफ्ते काफी ज्यादा बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि वो फिर से अपने शरीर का भरोसा जीतना चाहते हैं।
'अलग-अलग तरह से कर रहे अभ्यास'
Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने कहा-
वो अलग-अलग तरह से अभ्यास कर रहे हैं और उन सब शॉट को खेल रहे हैं, जिन्हें वो खेला करते थे। वो कभी हार नहीं मानने वाले खिलाड़ी हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि पंत के चेहरे पर मुस्कान है, जिसे हम सभी देखना पसंद करते हैं।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स टीम इस समय चंडीगढ़ में है, जहां 23 मार्च को वो पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने 2024 IPL अभियान की शुरुआत करेगी।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 22:33 IST