अपडेटेड 12 March 2024 at 16:22 IST
IPL से पहले दिखा पंत का लाजवाब अंदाज, 'सिंग इज किंग' वाले लुक से जीता फैंस का दिल; यहां देखें झलक
IPL से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ऋषभ पंत एकदम ठीक हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पंत का शानदार अंदाज दिखा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rishabh Pant Turban Look Ahead of IPL 2024: IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और उसके फैंस के लिए इस वक्त बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पूरी तरह से फिट हो गए हैं। उन्हें BCCI की मेडिकल टीम की ओर से न केवल IPL में खेलने के लिए, बल्कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज (Wicketkeeper Batsman) मैदान पर उतरने की मंजूरी मिल गई है।
पंत (Pant) को लेकर आई इस खबर ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के फैंस को बड़ी खुशी दी है। दिल्ली के पूरे खेमे में एक अलग ही माहौल है। बस अब इंतजार IPL के आगाज का है, जिसमें अब गिनती के सिर्फ 10 दिन बचे हैं। IPL 2024 की शुरुआत से पहले पंत (Pant) का एक शानदार लुक देखने को मिला है। पंत सरदार बने हुए हैं। इस 26 वर्षीय भारतीय युवा स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपने इस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ऋषभ पंत ने अपने तीन फोटो शेयर किए हैं, जिसमें वो पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि पंत ने काले रंग की पगड़ी बांधी हुई है और नीले रंग का कुर्ता-पजामा पहना हुआ है। वहीं पंत ने गले में सिखों का धार्मिक चिन्ह खंडा साहिब भा पहना हुआ है। आपको बता दें कि IPL 2024 के प्रोमो में भी पंत इसी लुक में नजर आए थे। पंत ने अब इसके फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-
मुस्कराते रहो, बुराह।
दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2024 शेड्यूल
Advertisement
बता दें कि पंत 2 साल बाद फिर से IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ IPL 2024 का अभियान शुरू करेगी। पंजाब के मुल्लांपुर में बने नए नवेले स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे ये मैच खेला जाएगा। इसके बाद 28 मार्च को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भिड़ेगी। बता दें कि IPL 2024 के पहले 21 मैचों के लिए जारी शेड्यूल के तहत दिल्ली में एक भी मैच नहीं खेला जाएगा। दिल्ली सभी मैच घर से बाहर खेलेगी।
ये भी पढ़ें- भारत में CAA लागू होने पर कनेरिया क्यों हो रहे खुश, भारत की नागरिकता चाहता है पाकिस्तानी क्रिकेटर?
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 12 March 2024 at 16:04 IST