अपडेटेड 12 November 2024 at 22:02 IST

IPL 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप विजेता को बनाया गेंदबाजी कोच

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के आगामी सीजन से पहले बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेटर को गेंदबाजी कोच बनाया है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Capitals
Delhi Capitals | Image: IPL

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 

दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को IPL 2025 के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है। 41 साल के मुनाफ हेड कोच हेमंग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव के साथ काम करेंगे।

2018 में पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मुनाफ अपने करियर में पहली बार कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वो जेम्स होप्स की जगह लेंगे, जिन्होंने IPL 2024 के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ फ्रेंचाइजी छोड़ दी थी।

मुनाफ ने सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 86 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 125 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं। वो 2011 में भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और उन्होंने दो बार राजस्थान रॉयल्स (2008) और मुंबई इंडियंस (2013) के साथ आईपीएल भी जीता है। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की रिटेंशन लिस्ट

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सत्र के लिए चार खिलाड़ियों अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को बरकरार रखा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी पर बवाल के बीच बड़ी खबर, खेल मंत्रालय ने भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की दी मंजूरी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 12 November 2024 at 22:01 IST