अपडेटेड 7 April 2024 at 21:50 IST

धोनी का जिक्र कर राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को किया बोल्ड, क्या है पूरा मामला?

देश में इस वक्त काफी हलचल है। एक तरफ क्रिकेट का सबसे T20 लीग टूर्नामेंट IPL खेला जा रहा है तो दूसरी तरफ चुनाव होने वाले हैं।

Follow : Google News Icon  
Rajnath Singh Attack on Rahul Gandhi Mentioning MS Dhoni
राजनाथ सिंह ने धोनी का जिक्र कर राहुल गांधी पर साधा निशाना | Image: IPL/PTI

Rajnath Singh Attack on Rahul Gandhi: कैप्टन कूल एमएस धोनी इस वक्त IPL में जलवा दिखा रहे हैं। विंटेज धोनी ने मौजूदा IPL सीजन में धमाकेदार पारी खेली है, जिसके बाद हर जुबां उनका ही नाम है। क्रिकेट गलियारों में तो धोनी के चर्चे हो ही रहे हैं, लेकिन इस बीच राजनीतिक मंच पर भी माही की बात हुई है।

जहां धोनी के क्रिकेट के मैदान में हैं तो वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा इलेक्शन को लेकर चुनावी रण में उतरी हुई हैं। सत्ताधारी बीजेपी भारी बहुमत से सरकार रिपीट करने के दावे कर रही है तो वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस बीजेपी के केंद्र की सत्ता से बाहर होने के दावे कर रहा है। इस बीच रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने एमएस धोनी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बोल्ड किया है। 

राहुल को बताया राजनीति का अव्वल फीनिशर

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी नेता और मंत्री चुनाव प्रचार में अपना पूरा दम फूंक रहे हैं। मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजनाथ सिंह भी आए दिन अलग-अलग राज्यों में जाकर जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं। इस कड़ी में राजनाथ सिंह शनिवार को मध्य प्रदेश के सीधी में पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल रैली की और इसी दौरान उन्होंने धोनी का जिक्र करते हुए कांग्रेस लीडर राहुल गांधी पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा- 

Advertisement

क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण फिनिशर कौन है, मैं आपसे पूछना चाहता हूं। नौजवान बताएं, क्रिकेट का सबसे मशहूर फिनिशर कौन है, धोनी, लेकिन भारत की राजनीति का सबसे अव्वल फिनिशर कौन है, हमसे कोई पूछे तो राहुल गांधी। यही कारण है कि बहुत से नेता कांग्रेस छोड़ गए। 

क्रिकेट की दुनिया में धोनी का नाम बढ़ी शान से लिया जाता है। क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर को दिग्गज प्लेयर माना जाता है और धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में बेस्ट फिनिशर का तमगा हासिल है, लेकिन राजनीति में राहुल गांधी को अव्वल फिनिशर बताने से राजनाथ का मतलब कांग्रेस पार्टी को बर्बाद करने से है। यानि राजनाथ का कहना है कि राहुल गांधी हमेशा आखिर में आने वाले नेता हैं। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024 में खुला मुंबई इंडियंस की जीत का खाता तो खुशी से झूम उठीं नीता अंबानी, रिएक्शन वायरल

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 21:50 IST