DC vs RCB: दिल्ली में उठा धूल का 'बवंडर', मैदान पर अंधेरा छाने से दिल्ली-RCB मैच में खलल; VIDEO
DC vs RCB: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले के दौरान अचानक आए धूल भरे तूफान ने मैच को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया। इस बीच मैदान पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई।
- खेल समाचार
- 2 min read

DC vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के बीच में अजीबोगरीब स्थिति तब पैदा हो गई, जब अचानक आए धूल भरे तूफान के कारण खेल को बीच में ही कुछ देर के लिए रोकना पड़।
दिल्ली की बढ़ती गर्मी के बीच सोमवार रात मौसम ने अचानक से अपना रुख बदला और देखते ही देखते दिल्ली एनसीआर में रेतीले बवंडर की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। रेतीले बवंडर की वजह से अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे हैं मुकाबले भी कुछ समय के लिए रुक गया। हालांकि, आसमान साफ होते ही फिर से मैच शुरू हो गया।
स्टेडियम में विजिबिलिटी हुई कम
रेतीले बवंडर की वजह से बीच मैदान में विजिबिलिटी कम हो गई, जिसके चलते मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से खिलाड़ियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेतीले बवंडर की वजह से आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अपने चेहरों को तौलिये और जर्सी से ढंकते दिखे।
सस्ते में निपटी दिल्ली
अगर मैच की बात करें तो इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली 16.3 ओवर में महज 75 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में भुवनेश्वर और हेजलवुड ने सबसे अधिक कहर बरपाया। इस मैच में हेजलवुड ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
Advertisement
वहीं, भुवनेश्वर ने 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 3 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। दोनों ने मिलकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए।