DC vs RCB: दिल्ली ताश की पत्तों की तरह बिखरी, RCB को दिया 76 रनों का लक्ष्य, भुवनेश्वर-हेजलवुड ने बरपाया कहर

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है, जहां DC ताश की पत्तों की तरह बिखर गई। DC ने RCB को 76 रन का लक्ष्य दिया।

Follow : Google News Icon  
DC vs RCB 39th IPL 2026 39 Match
दिल्ली ताश की पत्तों की तरह बिखरी, RCB को दिया 76 रनों का लक्ष्य | Image: IPL

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिल्ली ताश की पत्तों की तरह बिखर गई। इस पहले मैच पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने RCB को महज 76 रनों का लक्ष्य दिया। 

इससे पहले मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले दिल्ली को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की टीम महज 16.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना पाई। इस मैच में आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने गेंदों के साथ कहर बरपा दिया।

DC का टॉप ऑर्डर एकदम फ्लॉप

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स का टॉप ऑर्डर एकदम फ्लॉप रहा। सलामी बल्लेबाज से लेकर मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी टीम को ...रन पर ऑल आउट होने से नहीं बचा सकें। सलामी बल्लेबाज साहिल परख (0) और केएल राहुल (1) बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में नीतीश राणा (1) से लेकर समीर रिजवी (0), अक्षर पटेल (0), ट्रिस्टन स्टब्स (5) और डेविड मिलर (19) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैच में तीन बल्लेबाज 0 रन पर तीन बल्लेबाज महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

भुवनेश्वर-हेजलवुड ने बरपाया कहर

दिल्ली कैपिटल्स को घुटने पर टेकने का काम RCB के तेज गेंदबाजों ने बखूबी तरीके से किया। इस मैच में भुवनेश्वर और हेजलवुड ने सबसे अधिक कहर बरपाया। इस मैच में हेजलवुड ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। 

वहीं,  भुवनेश्वर ने 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 3 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। दोनों ने मिलकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, सलाम डार 1 विकेट, कुणाल पाण्ड्य 1 विकेट, सुयश शर्मा 1 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement
Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड