अपडेटेड 23 March 2024 at 18:46 IST
10 गेंद...32 रन, 21 साल के अभिषेक पोरेल ने काटा ऐसा बवाल, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हर्षल पटेल
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 21 साल के युवा खिलाड़ी अभिषेक पोरेल ने आखिर के 10 गेंद पर ऐसा खेल दिखाया जिससे वे आईपीएल के इतिहास में अमर हो जाएंगे।
- खेल समाचार
- 3 min read

DC vs PBKS: आईपीएल के 17वें सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। जहां पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 175 रनों का टारगेट रखा। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 21 साल के युवा खिलाड़ी अभिषेक पोरेल ने आखिर के 10 गेंद पर ऐसा खेल दिखाया जिससे वे आईपीएल के इतिहास में अमर हो जाएंगे।
अभिषेक पोरेल ने की हर्षल पटेल की कुटाई
पंजाब किंग्स के खिलाफ चल रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी अभिषेक पोरेल ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर महफिल लूट ली। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक पोरेल ने 10 गेंदों पर 32 रनों की धमाकेदार पारी खेली। एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम 150 रन से ज्यादा नहीं बना पाएगी, लेकिन पोरेल के इरादे कुछ और थे। पारी का आखिरी ओवर करने आए हर्षल पटेल के खिलाफ उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। पोरेल ने हर्षल पटेल के ओवर में 25 रन बनाकर सनसनी मचा दी। उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा है।
320 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
अभिषेक पोरेल ने 320 की स्ट्राइक रेट से नाबाद रहते हुए 10 गेंदों पर 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल की जमकर कुटाई की। पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल को आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए भेजा गया लेकिन अभिषेक पोरेल के सिर पर रन बनाने का भूत सवार था।
Advertisement
10 गेंदों पर बनाए 32 रन
अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के खिलाफ आखिरी ओवर की पहली 5 गेंद पर 5 बाउंड्री मारी। पहली गेंद को उन्होंने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चौका मारा। दूसरी गेंद हर्षल ने धीमी गति की फेंकी। पोरेल तैयार थे और उन्होंने इसे डीप मिड विकेट पर छक्के के लिए भेज दिया। तीसरी गेंद स्क्वायर लेग पर चौके के लिए गई। चौथी गेंद को विकेटकीपर बल्लेबाज ने थर्ड मैन पर चौका मारा। हर्षल ने 5वीं गेंद फिर से धीमी गति की फेंकी। अभिषेक ने इसपर छक्का जड़ा।
आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। इस तरह ओवर में 25 रन बने। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के मारे। बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज पोरेल को पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था।
Advertisement
कैसी रही दिल्ली कैपिटल्स की पारी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर में पोरेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 23 March 2024 at 18:43 IST