LIVE BLOG

अपडेटेड 13 April 2024 at 11:21 IST

LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की शानदार जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा

DC vs LSG: आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला दिल्ली कैपिल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की।

Follow : Google News Icon  
DC beat LSG by 6 wicket
DC beat LSG by 6 wicket | Image: IPLT20.com

13 April 2024 at 11:21 IST

ईंट का जवाब वोट से- संजय सिंह

Sanjay Singh Live: आम आदमी पार्टी नेता और सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पत्रकारों से रूबरू हो कहा कि ईंट का जवाब वोट से दिया जाएगा।


12 April 2024 at 23:24 IST

LSG vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता मैच

दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। 


Advertisement

12 April 2024 at 21:31 IST

LSG vs DC Live: लखनऊ ने बनाए 167 रन

लखनऊ ने आयुष बदोनी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 168 रन का लक्ष्य तैयार किया।


12 April 2024 at 20:55 IST

LSG vs DC: लखनऊ के 7 विकेट गिरे

लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बिखर गया है। टीम को सातवां झटका क्रुणाल पांड्या के रूप में लगा जो सिर्फ तीन रन बना सके।
 


Advertisement

12 April 2024 at 20:21 IST

LSG vs DC LIVE: लखनऊ के चार विकेट गिरे

लखनऊ के चार विकेट गिर गए। निकोलस पूरन कुलदीप यादव का शिकार बने और बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना हो गए। 


12 April 2024 at 19:48 IST

LSG vs DC LIVE: लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला विकेट गिरा

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में लखनऊ टीम का पहला विकेट गिर गया है। क्विंटन डी कॉक 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 


12 April 2024 at 19:19 IST

LSG vs DC Live: ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर


12 April 2024 at 19:17 IST

LSG vs DC Live: लखनऊ ने जीता टॉस

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 19:13 IST