अपडेटेड 17 April 2024 at 18:42 IST

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी करेगा गुजरात का ये धाकड़ फिनिशर? जानें मैच से हर डिटेल्स

DC vs GT: मैच से पहले जाने गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और क्या है मौसम का हाल?

Follow : Google News Icon  
David Miller
David Miller | Image: IPLT20.com

DC vs GT: आईपीएल 2024 का 32वां मुकाबला गुजराता टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के खेमे से एक खुशखबरी सामने आ रही है जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी सिरदर्द बन सकती है।

गुजरात टाइटंस के धमाकेदार फिनिशर डेविड मिलर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से टीम में वापसी कर सकते हैं। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस को 3 मैचों में जीत मिली है और इतने मैचों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। मैच से पहले जाने गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन और क्या है मौसम का हाल?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात और दिल्ली ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 3 आईपीएल मैच खेले हैं। जीटी ने 2 मैच जीते हैं, जबकि डीसी ने 1 जीता है। डीसी के खिलाफ गुजरात का अब तक का उच्चतम स्कोर 171 रन है। जीटी के खिलाफ दिल्ली का उच्चतम स्कोर 162 रन है।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर)/नूर अहमद, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा/साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन [इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान]

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा [इम्पैक्ट सब: अभिषेक पोरेल]

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो ये अक्सर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। यहां की पिच कुछ धीमी होती है, इसलिए स्पिनर्स यहां अपना जलवा दिखा सकते हैं। अहमदाबाद में काली और लाल मिट्टी की पिच होती है। जो मैच में बदल भी सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है। अहमदाबाद की पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 173 रन है, वहीं बाद में बल्लेबाजी करने पर औसत स्कोर 158 रन है। ये आंकड़े खुद ब खुद पूरी कहनी बयां करते हैं।

Advertisement

अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

भारत में अब गर्मियां बढ़ने लगी हैं और अहमदाबाद भी 17 अप्रैल के दिन बहुत गर्म रहेगा, जो सूरज की तेज धूप पड़ रही है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक शाम को जब मैच खेला जाएगा, तब तापमान गिरना शुरू होगा और यहां दिन का अधिकतम तापमान 35°C पर पहुंचेगा, जबकि यह 34°C की तरह अहसास देगा। हवा में अगर नमी की बात करें तो यह 22% होगी। बारिश की यहां कोई आशंका नहीं है। 

यह भी पढ़ें- IPL 2025 खेलेंगे धोनी? माही के जिगरी यार के इस जवाब से उठ गया रहस्य से पर्दा; आप भी जान लीजिए - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 17 April 2024 at 18:42 IST