IPL 2026: 44 चौके और 24 छक्के जड़कर DC के इस बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, ऑरेंज कैप भी किया हासिल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को लेकर BCCI ने क्वालीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मैच के लिए वेन्यू और तारीख का ऐलान कर दिया है। इस बीच दिल्ली का एक धाकड़ बल्लेबाज लगातार अपने बल्ले से कोहराम मचा रहा है।

Follow : Google News Icon  
kl rahul ipl 2026 runs
44 चौके और 24 छक्के जड़कर DC के इस बल्लेबाज ने मचाया कोहराम | Image: IPL

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर मुकाबले जैसे-जैसे पास आ रहे हैं, लीग में रोमांच और भी अधिक बढ़ते जा रहा है। आईपीएल के लगभग हर मैच को कोई खिलाड़ी रिकॉर्ड बना रहा है, तो कोई खिलाड़ी एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने की जंग अब अपने चरम पर पहुंच गई है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में रन, चौक और छक्के के मामले में एक बड़ा उलटफेर देखा गया। 

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में अन्य खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर पहुंच गए। अब ऑरेंज कैप केएल राहुल के पास है। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया है।

ऑरेंज कैप केएल राहुल के सिर

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल सबसे आगे हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 445 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने अभी तक 10 मैचों में 440 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन 425 रन और चौथे नंबर पर वैभव सूर्यवंशी 404 रन पर मौजूद हैं।

Advertisement

केएल राहुल ने जड़ा 44 चौके और 24 छक्के

केएल राहुल ने इस सीजन में अब तक 10 मैचों में 445 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 44 चौके और 24 छक्के लगाकर अपने बल्ले से आईपीएल 2026 में कोहराम मचाया है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.89 का रहा है। राहुल अभी तक एक शतक और तीन अर्धशतक ठोक चुके हैं।

DC पॉइंट्स टेबल में कहां?

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति पर नजर डाला जाए तो यही तक दिल्ली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली अभी तक 10 मुकाबले खेल चुकी है। इस दौरान दिल्ली को 4 मैचों में जीत मिली है और 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई को लगा बड़ा झटका, RCB के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक-सूर्यकुमार हुए बाहर? सामने आया अपडेट
 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड