लंबे बालों के साथ नजर आए एमएस धोनी... तो नया लुक देख डेविड वॉर्नर हुए गदगद, कहा- 'Loving the new...'

पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। धोनी के एक लुक के खुद डेविड वॉर्नर दीवाने हो गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
David Warner & MS Dhoni
डेविड वॉर्नर और एमएस धोनी | Image: BCCI

David Warner liked MS Dhoni's long hair look: IPL की शुरुआत होने वाली है। टूर्नामेंट के आगाज में अब गिनती के सिर्फ 10 दिन बचे हैं और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। IPL 2024 का पहला ही मैच ब्लॉकबस्टर होने वाला है, क्योंकि इसमें धोनी और कोहली भिड़ने वाले हैं। 

धोनी को एक बार फिर मैदान पर देखने के लिए फैंस बहुत बेताब हैं। धोनी इस बार नए लुक में नजर आने वाले हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी ने फैंस की डिमांड पर एक बार फिर लंबे बालों वाला लुक रखा है, जिसका दीवाना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी हो गया है।

वॉर्नर को पसंद आया धोनी के हेड बैंड

धोनी ने IPL 2024 के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है। वो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ चेपॉक स्टेडियम में प्री-टूर्नामेंट कैंप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। अभ्यास सत्र के दौरान धोनी का एक फोटो सामने आया है, जिसमें वो लाल रंग का हेड बैंड पहने दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो जमकर वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को धोनी का ये हेड बैंड बहुत पसंद आया है। वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर इसका फोटो शेयर कर तारीफ की है।

Advertisement
डेविड वॉर्नर की इंस्टा स्टोरी

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज और IPL में ऋषभ पंत के टीममेट डेविड वॉर्नर ने धोनी के इस हेड बैंड की तारीफ की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 

मुझे नया हेडबैंड बहुत पसंद आया।

पंत की गैर हाजिरी में संभाली दिल्ली की कमान

Advertisement

बता दें कि ऋषभ पंत की गैर हाजिरी में डेविड वॉर्नर ने IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी, हालांकि पिछले सीजन दिल्ली का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वो नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल खेले 14 मुकाबलों में से 5 जीते थे, जबकि 9 हारे थे। वो आठवें नंबर पर रही थी, लेकिन पंत 2 साल बाद फिर से IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ IPL 2024 का अभियान शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को मिलेगा नया लीडर, पैट कमिंस नहीं तो T20 WC में किसकी कप्तानी में खेलेंगे कंगारू?

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड