अपडेटेड 14 April 2024 at 19:43 IST
मैच से पहले दौड़ते हुए आए हार्दिक; धोनी को लगाया गले, सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा वीडियो
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैच से पहले एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या और सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

CSK vs MI: आईपीएल 2024का महामुकाबला चेन्नऊई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने वानखेड़े की पिच पर जमकर अभ्यास किया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर तहलका मचा रहा है। ये वीडियो है हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी का। मैच से पहले हार्दिक पांड्या दौड़कर आते हैं और धोनी को गले से लगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस पांड्या और धोनी के बीच के इस प्यारे वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं।
हार्दिक ने धोनी को लगाया गले
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ग्राउंड के चक्केर लगा कर वार्मअप कर रहे थे। तभी उन्हें एमएस धोनी मैच में घुसते नजर आते हैं और हार्दिक एकदम से रुककर अपने माही भाई को गले लगा लेते हैं। धोनी भी पांड्या को पूरे दिल से गले लगाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मुंबई इंडियंस मे जीता टॉस
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में महीश तीक्ष्णा की जगह मथीशा पथिराना को शामिल किया गया है। तो वहीं मुंबई इंडियंस की ीम बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में खेलने उतरेगी।
Advertisement
क्या है पॉइंट टेबल पर दोनों टीमों का हाल?
आपको बता दें कि पॉइंट टेबल पर इस वक्त चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में से 3 जीत और 2 हार के साथ तीसरे स्थान पर है। तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस मे इस सीजन में दो जीत हासिल की है और तीन मुकाबले गंवा दिए हैं। पॉइंट टेबल पर मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- CSK vs MI: 'एल क्लासिको' में मुंबई या चेन्नई किसका पलड़ा भारी? जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 April 2024 at 19:43 IST