CSK vs LSG: चेन्नई के लिए करो या मरो मैच, CSK ने LSG को दिया 188 रन का टारगेट, कार्तिक शर्मा की तूफानी पारी

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने लखनऊ को 188 रन का लक्ष्य दिया है।

Follow : Google News Icon  
CSK vs LSG IPL 2026 59 MATCH Ruturaj Gaikwad rishabh pant
चेन्नई के लिए करो या मरो मैच, CSK ने LSG को दिया 188 रन का टारगेट | Image: IPL

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले चेन्नई को बैटिंग करने का न्योता दिया। 
इस अहम मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की तरफ से सबसे शानदार पारी कार्तिक शर्मा ने खेली। आपको बता दें कि यह चेन्नई के लिए प्लेऑफ के लिहाज से करो या मरो का मैच है। चेन्नई फिलहाल, 12 अंक के साथ 5वें पायदान पर मौजूद है।

कार्तिक शर्मा की तूफानी पारी

चेन्नई को 187 रन के स्कोर तक पहुंचाने का काम कार्तिक शर्मा ने बखूबी किया। उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और पांच छक्के की दम पर ताबड़तोड़ 71 रन बनाए। वहीं, कार्तिक के अलावा, सबसे अधिक शिवम दुबे ने नाबाद 32 रनों की पारी खेली। दुबे के अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन की पारी खेली।

चेन्नई के लिए करो या मरो का मैच

चेन्नई के लिए यह मैच करो या मरो वाला है, क्योंकि अगर चेन्नई यह मैच हरती है, तो प्लेऑफ में जगह बनाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। चेन्नई फिलहाल, 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के बाद 12 अंक के साथ 5वें पायदान पर मौजूद हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में लखनऊ को बहुत कम ही नुकसान होने वाला है।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड