अपडेटेड 17 December 2023 at 07:23 IST

इस IPL हार्दिक ही नहीं रोहित भी करने जा रहे हैं बड़ा धमाका? धोनी के इस धुरंधर ने पोस्ट से दिए संकेत

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ के एक सोशल मीडिया पोस्ट से क्रिकेट फैंस कयास लगा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Will Rohit Sharma join MS Dhoni at CSK?
रोहित शर्मा के CSK में आने की चर्चा | Image: X.com/AP

Rohit Sharma News: आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है। ऐसे में टीम में रोहित शर्मा का क्या रोल होगा, उसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इन सबके बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ के एक सोशल मीडिया पोस्ट से क्रिकेट फैंस कयास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा इस बार ब्लू की जगह पीली जर्सी में नजर आ सकते हैं। मतलब रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स से खेल सकते हैं।

बद्रीनाथ ने अपने पोस्ट में क्या लिखा

बद्रीनाथ ने अपनी पोस्ट में रोहित शर्मा की एक फोटो शेयर की है। जिसमें रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिख रहे हैं। फोटो के साथ बद्रीनाथ ने लिखा, "What If 🤔"

इतना ही नहीं बद्रीनाथ से पहले रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के एक रिएक्शन को लेकर भी फैंस कयास लगाने लगे थे। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित शर्मा के लिए एक वीडियो शेयर किया था। जिसपर रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने दिल वाली इमोजी कमेंट की थी। उनका यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने की जब घोषणा की गई तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया। अपने इस पोस्ट में सीएसके ने लिखा, 'दमदार चुनौती का एक दशक, आपको बहुत सम्मान रोहित।' सीएसके के इसी पोस्ट पर रितिका ने भी रिएक्ट किया था।

Advertisement

फैंस क्या बोले

रितिका और एस बद्रीनाथ की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर क्रिकेट फैंस कई कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस बार रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स में होंगे और ब्लू की जगह पीली जर्सी में नजर आएंगे। एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा कि यह हो भी सकता है। बता दें कि 19 दिसंबर को आईपीएल का मिनी ऑक्शन होना है। ऐसे में रोहित शर्मा के फैंस की उम्मीदें ऊफान पर हैं। दरअसल कई फैंस हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से नाराज नजर आ रहे हैं और मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट्स को अनफॉलो कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: टीम बस में अर्शदीप पर क्यों आगबबूला हुए सूर्या? सरेआम दिखाई उंगली देखते रहे बाकी खिलाड़ी- VIDEO

Advertisement

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 16 December 2023 at 22:22 IST