IPL में धोनी का क्या है फ्यूचर? 2025 में खेलेंगे या नहीं, CSK के CEO ने दिया जवाब; कहा- सिर्फ वही...

भारत के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी के IPL करियर को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। धोनी आगे IPL खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर CSK के CEO ने जवाब दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
csk ceo talks about whether ms dhoni will play ipl 2025
धोनी के IPL फ्यूचर को लेकर बोले CSK के CEO | Image: IPL/CSK

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन समापन की ओर बढ़ रहा है। IPL 2024 प्लेऑफ के दो मुकाबले हो चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच क्वालीफायर 1 तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर खेला गया। 

इस बार IPL में फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। फैंस के दिलों की जान और सबके चहेते एमएस धोनी (MS Dhoni) ने सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। धोनी (Dhoni) ने बेशक इस सीजन बेहद कम गेंदें खेलीं, लेकिन फैंस का फुल एंटरटेनमेंट किया। बैटिंग के लिए मैदान पर धोनी (Dhoni) के कदम पड़ते ही फैंस में गजब का जोश और जुनून देखने को मिला, लेकिन धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) IPL के इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। RCB के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में हार के साथ CSK को बाहर होना पड़ा और इसी के साथ धोनी के संन्यास के चर्चे होने लगे, जिसकी उम्मीद थी।

CSK के बाहर होने के बाद से क्रिकेट गलियारे और सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर बस एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या वो अगले साल IPL खेलेंगे या नहीं? उनका IPL में क्या फ्यूचर है। चूंकि धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा जोरों पर है। ऐसे में अब इस सवाल का जवाब धोनी की IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मांगा गया है। CSK के CEO काशी विश्वनाथन (Kasi Vishwanathan) ने इस बारे में बात की है।

धोनी के IPL फ्यूचर पर क्या बोले CSK के CEO?

Advertisement

सोशल मीडिया पर CSK के CEO काशी विश्वनाथन (Kasi Vishwanathan) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो धोनी के IPL भविष्य के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। काशी विश्वनाथन से पूछा गया- 

क्या धोनी अगले साल बतौर प्लेयर CSK के साथ रहेंगे? उनका फ्यूचर क्या है? 

इस सवाल के जवाब में CSK के CEO ने कहा- 

Advertisement

मुझे नहीं पता। ये एक ऐसा सवाल है, जिसका जवाब सिर्फ धोनी ही दे सकते हैं। हमारे लिए सवाल ये है कि हमने उनकी हमेशा इज्जत की है। एमएस फैसले लेते हैं। हम उन्हें इसकी आजादी देते हैं। जैसे कि आप सबको पता है कि धोनी अपने फैसले खुद लेते हैं और इसका ऐलान सही समय आने पर करते हैं। हम फैसला तब करेंगे, जब वो फैसला करेंगे, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वो अगले साल CSK के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये मेरा और फैंस का दृष्टिकोण और अपेक्षाएं हैं। सारी बात यही है। 

धोनी ने एक पोस्ट से चौंकाया

IPL से संन्यासों की खबरों के बीच धोनी (Dhoni) ने खलबली मचा डाली है। अपने पुराने अंदाज को फॉलो करते हुए एक बार फिर धोनी (Dhoni) ने अपने अगले कदम को लेकर सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो मिनटों में वायरल हो गया है। माही ने इस पोस्ट में नई टीम बनाने की बात कही है। धोनी ने लिखा- 

छलांग लगाने का समय। ये वो करने का समय है जो मायने रखता है। मैं अपनी टीम शुरू कर रहा हूं। 

अब आप सोच रहे होंगे कि एमएस धोनी (MS Dhoni) के इस पोस्ट का क्या मतलब है? क्या वो अपनी खुद की IPL टीम शुरू कर रहे हैं या किसी टीम में कोच के रूप में शामिल हो रहे हैं? मगर सच बताएं तो अभी हम सिर्फ आपकी तरह ही अनुमान लगा सकते हैं। कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता।

अचानक बड़े फैसला लेना धोनी का ट्रेंड

ये कोई नई बात नहीं है कि धोनी ने इस तरह अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को सकते में डाला है। वो इससे पहले कई बार ऐसा कर चुके हैं। सबसे ताजा उदारहरण CSK की कप्तानी छोड़ना है। दरअसल धोनी ने IPL 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले उन्होंने कहा था कि वो इस सीजन नए रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- ब्रेट ली के सामने पार्थिव तो स्वान के सामने दिलशान, IPL के बाद क्रिकेट लीजेंड्स के बीच होगा संग्राम

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड