अपडेटेड 17 April 2024 at 17:55 IST

IPL 2024: 'जब मैच थोड़ा फंसता है तो धोनी...', CSK के कप्तान रुतुराज ने बता दी अंदर की बात

IPL 2024 सीजन में CSK की कप्तानी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने अंदर की बात बता दी है।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni with Ruturaj Gaikwad
धोनी के साथ CSK के कप्तान रुतुराज | Image: BCCI

IPL 2024: पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। टीम को इस बार नया कप्तान मिला है। एमएस धोनी (Dhoni) की जगह रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन टीम की किस्मत फिर भी चमक रही है।

रुतुराज (Ruturaj) की कप्तानी में CSK ने अब तक खेले 6 मैचों में से 4 जीते हैं और वो 8 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछले मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराया। इस मैच में धोनी की तूफानी फिनिशिंग पारी ने हार-जीत तय की। धोनी ने अंत में 4 गेंदों पर ताबड़तोड़ 20 रन बनाए और मुंबई इस मुकाबले को 20 रन से ही हारी। धोनी इस सीजन बल्ले के साथ घातक नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच टीम के युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अंदर की बात बताई है। 

धोनी बेशक IPL में आधिकारिक तौर पर कप्तानी नहीं कर रहे हैं, लेकिन किसी भी कप्तान उनका टीम में होना ही बहुत मायने रखता है। अपनी लाजवाब लीडरशिप स्किल के कारण वो अक्सर मैदान पर कप्तान और खिलाड़ियों को अहम सलाह देते नजर आते हैं, जो कामयाब रहती है और ऐसा ही कुछ IPL 2024 सीजन में भी देखने को मिल रहा है। खुद CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने ये बात मानी है। 

'माही भाई अपने हिसाब से करते हैं कप्तानी' 

Advertisement

CSK ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को धूल चटाई, हालांकि मैच थोड़ा फंसता दिखा, लेकिन अंत में चेन्नई को जीत मिली। इसके बाद CSK के कप्तान रुतुराज ने बयान दिया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल रुतुराज ने कहा- 

जब भी मैच थोड़ा फंसता है तो माही भाई ग्राउंड पर अपने हिसाब से कप्तानी करते हैं।

रुतुराज के इस बयान से साफ है कि बेशक वो कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन CSK की सफलता के पीछे धोनी का बहुत बड़ा हाथ है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है, जो 19 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर होगा। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL में बने 300 रन तो ये होगा वेन्यू, इस दिग्गज क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 17 April 2024 at 16:59 IST